अजब गजब

पैसे की तंगी के चलते भाई-बहनों ने काट डाला बीमार मां का ये अहम अंग, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

पैसे की कमी के चलते इस लड़के ने घर पर ही कर डाला अपनी मां का आॅपरेशन, बहनों से लिया था मदद।
2 min read
May 26, 2018
Demo pic
पैसे की तंगी के चलते भाई-बहनों ने काट डाला बीमार मां का ये अहम अंग, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

इंसान की जिंदगी में पैसा काफी अहम स्थान रखता है। पैसे के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। पैसे की ताकत इतनी है कि ये किसी से कुछ भी करा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पैसे की कमी के चलते एक युवक ने अपनी मां के साथ कुछ ऐसा कर डाला जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं।

हम यहां बात कर रहे हैं गुलाब चौहान नाम युवक के बारे में जो अहमदाबाद के पंचमहाल जिले के रामगढ़ गांव का रहने वाला है। गुलाब राज्य परिवहन निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। गुलाब की मां को पिछले काफी समय से मधुमेह की बीमारी है। उनके पैर में गैंगरीन हो गया था। गुलाब अपनी मां के इस रोग से काफी परेशान था। समय-समय पर वो डॉक्टर से सलाह भी लेता था।

डॉक्टर ने गुलाब के मां की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सर्जरी के माध्यम से उनके पैर को काटने की सलाह दी। इससे गुलाब के मां की जान बच सकती थी लेकिन चिंता का विषय ये था कि उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो आॅपरेशन करा सकें। एक तरफ पैसा और दूसरी तरफ मां की सेहत की चिंता गुलाब को खाए जा रही थी।

ऐसी स्थिति में उसने अपने घर पर ही मां के पैर को काटना उचित समझा। अपने इस काम को अंजाम देने के लिए उसने अपने दोनों बहनों से मदद मांगी। गुलाब आॅपरेशन से जुड़ी सारे सामानों को घर पर ही मंगवा लिया।

सर्जरी के दिन उसने अपनी मां को बिस्तर पर बिठाया और अपनी बहनों की सहायता से मां का पैर काटने लगा। कुछ समय की मशक्कत के बाद उसने पैर काट डाले। गुलाब ने इस पूरे वाक्ये का एक वीडियो भी बनाया। अपने बेटे द्वारा किए गए इस काम से गुलाब के मां को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और अब उनकी हालत ठीक है।

Published on:
26 May 2018 12:35 pm