अजब गजब

क्रिसमस के मौके पर कछुए ने घर में लगा दी आग, फिर हुआ ये…

कछुए न घर में लगा दी थी आग क्रिसमस के मौके पर घटी घटना
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2019, 10:14 AM IST
pri_114649587.jpg
Tortoise

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम ( United Kingdom ) के काउंटी एसेक्स ( Essex ) में एक कछुए ( tortoise ) ने क्रिसमस ( Christmas )के मौके पर अपने मालिक के घर में आग लगा दी। काउंटी एसेक्स के डटन हिल के एक घर में एक कछुए ने बिस्तर के ऊपर लैंप ( lamp ) गिरा दिया था जिसके बाद बिस्तर ने आग पकड़ ली।

खैर शुक्र वाली बात ये रही कि इस घटना में कछुए ( Tortoise ) को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। जैसे ही पड़ोसियों ने घर के फायर अलार्म को सुना वैसे ही उन्होंने फायर फाइटर्स ( firefighters ) को सूचित कर दिया था। फायर फाइटर्स जैसे ही मकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पूरा घर धुएं से भरा है।

फायर फाइटर्स ( Firefighters ) ने 25 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया और कछुए की भी जान बचा ली। एसेक्स काउंटी फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने फेसबुक पर कछुए की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 45 साल का ये कछुआ भले ही गुस्सा लग रहा हो पर आज इसकी किस्मत बढ़िया थी।

इस कछुए ने अपने बिस्तर पर आग लगा ली थी। अगर पड़ोसी वक़्त पर फोन न करते तो हालत और बदतर हो सकते थे। फायर फाइटर्स ने बताया कि पड़ोसियों ने फायर अलार्म सुनते ही हमें बुला लिया। कछुए की इस हरकत को देख फेसबुक ( Facebook ) पर लोगों ने खूब कमेंट किए।

एक यूजर्स ने लिखा कि कछुए को इसे अपनी हरकत पर गर्व हो रहा है। फायर स्टेशन के वॉच मैनेजर ने कहा कि इस घटना से मालूम चलता है कि आपके घर में हर जगह फायर अलार्म होना कितना जरूरी है। अगर आप घर पर भी नहीं होते तो फिर भी फायर अलार्म की मदद से पड़ोसियों को आग के बारे में पता चल जाता है।

Updated on:
29 Dec 2019, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते