अजब गजब

ब्राज़ील की करीब 80 प्रतिशत गायों में दौड़ रहा है भारतीय सांड का खून, 1 दिन में देती हैं 60 लीटर दूध

एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक मेनास रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ ब्राज़ील में गायों की ब्रीडिंग के लिए जेनेटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
2 min read
Aug 04, 2018
gir
ब्राज़ील की करीब 80 प्रतिशत गायों में दौड़ रहा है भारतीय सांड का खून, 1 दिन में देती हैं 60 लीटर दूध

नई दिल्ली। ब्राज़ील में दूध उत्पादन इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। जिसका पूरा श्रेय भारत को जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना है कि ब्राज़ील में बढ़ रहे दूध उत्पादन का श्रेय भारत को जाता है। हम आपको इसके पीछे की मुख्य वजह भी बताने जा रहे हैं। दरअसल सेल्सो गार्सिया सिद नाम के ब्राजीलियन किसान और भावनगर के महाराज के बीच ज़बरदस्त दोस्ती थी। दोस्ती के नाम पर महाराज ने सेल्सो को कृष्णा नाम का एक सांड उपहार के तौर पर दे दिया था। सेल्सो इस सांड को ब्राज़ील ले आए, काफी देखभाल के बाद भी कृष्णा 1961 में मर गया। लेकिन आज के समय ब्राज़ील की करीब 80 गायों की रगों में कृष्णा का ही खून दौड़ रहा है।

कृष्णा गुजरात के गिर का देसी सांड था। लिहाज़ा ब्राज़ील की ज़्यादातर गायें गिर प्रजाति की ही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्राज़ील की गिर गायों की चर्चाएं न सिर्फ भारत और ब्राज़ील में ही हैं, बल्कि दुनिया के कई कोनों में भारत की इन प्रजाति की गायों की चर्चाएं होती हैं। ब्राज़ील के एक डेयरी फार्म में एक आखिरी गाय बची है, जो बच्चे को जन्म देने वाली है और उसका रिश्ता भारत से जुड़ा हुआ है। इस गाय का नाम इल्हाबेला है, जो अब कुछ ही दिनों में बच्चे को जन्म देगी।

एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक मेनास रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ ब्राज़ील में गायों की ब्रीडिंग के लिए जेनेटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यहां वैज्ञानिक विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद से गिर गायों के भ्रूण को विकसित करते हैं, जिनसे जन्म लेनी वाली गायें बीस साल तक दूध देती हैं। खास बात ये है कि ब्राज़ील का मौसम भी इन गायों के लिए काफी बढ़िया है। ब्राज़ील में बढ़ रहे दूध कारोबार का काफी श्रेय भारत की इस देसी प्रजाति की गायों को भी जाता है। एक हिंदी वेबसाइट की मानें तो ये गायें एक दिन में 60 लीटर तक दूध देती हैं।

Published on:
04 Aug 2018 10:19 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते