अजब गजब

महाराष्ट्र के शोलापुर में रहता है एशिया का सबसे लंबा लड़का

यशवंत की लंबाई ने उसे फिलहाल एशिया का सबसे लंबा लड़का बना दिया है। उसकी उम्र अभी महज 14 साल है। साल 2001 में जब यशवंत का जन्म हुआ था, तब भी इसकी लंबाई सामान्य बच्चों से बहुत ज्यादा थी।

less than 1 minute read
Apr 28, 2016
tallest boy

महाराष्ट्र के शोलापुर में रहने वाले यशवंत राउत की लंबाई 6 फीट 7 इंच है। जब ये सड़क पर निकलता है, तब लोग इसे एक अजूबा की तरह देखते है और की तरह के कमेंट भी सुनने को मिलते है।


यशवंत की लंबाई ने उसे फिलहाल एशिया का सबसे लंबा लड़का बना दिया है। उसकी उम्र अभी महज 14 साल है। साल 2001 में जब यशवंत का जन्म हुआ था, तब भी इसकी लंबाई सामान्य बच्चों से बहुत ज्यादा थी। धीरे-धीरे यशवंत की लंबाई सामान्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा और ज्यादा बढ़ती गई।


अब यशवंत के साइज के कपड़े और जूते तक मिलने मुश्किल हो गए हैं। 14 साल की उम्र में ही यशवंत 15 नंबर का जूता पहनता है।यशवंत को सिर्फ भारत का ही नहीं एशिया के सबसे लंबे लड़के के खिताब से नवाजा गया है और अब यशवंत की कोशिश है कि वो गिनीज रिकॉर्ड के लिए भी अपना नाम भेजे।

Published on:
28 Apr 2016 05:50 pm
Also Read
View All