अजब गजब

मधुमक्खियों ने ऐसी जगह बनाया छत्ता कि वायरल वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

मधुमक्खियों ने लड़के के शरीर के इस जगह पर बनाना अपना छत्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी शेयर किया वीडियो
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 3:46 PM IST
viral news

नई दिल्ली। आपने मधुमक्खी का छत्ता देखा होगा। यह कभी पेड़ पर तो कभी छतों पर बना आता है। लेकिन क्या आपने मधुमक्खी को को इंसान पर अपना छत्ता बनाते देखा है, शायद नहीं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साथ ही आपकी हंसी भी नहीं रूकेगी।

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक लड़के के पेंट पर मधुमक्खी का छत्ता चिपका दिखा दे रहा है। लड़के के पीछले हिस्से में बने इस छत्ते पर एक दो नहीं बल्कि कई मधुमक्खियां भिनभिनाते नजर आ रही हैं। मधुमक्खी ने छत्ता बनाने के लिए ऐसी जगह चुनी हैं कि जो भी व्यक्ति यह वीडियो मजेदार वीडियो देख रहा है वह अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा।

इस फनी और अजीबोगरीब वीडियो को देख के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते लिखा, 'ये सच में एक मधुमक्खी का छत्ता है जो बड़ी अजीब जगह पर लगा है। उन्होंने आगे लिखा- ऐसा सिर्फ नागालैंड में ही हो सकता है।

आपको बता दें कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओम माय गॉड! मैंने ये क्या देख लिया। जिंदगी में कभी इतना नहीं हंसी। भगवान इस लड़के की रक्षा करे।

एक अन्य यूजर ने लिखता, 'इस लड़के ने ब्रेकफ़ास्ट में जरूर ढेर सारा मीठा खाया होगा।' एक ने लिखा, 'ऐसा लगता हैं इसके पिछवाड़े से फूलों की खुशबू आती हैं।'

Updated on:
26 Aug 2019, 3:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते