अजब गजब

ये है ‘घूंघट वाली चाय’, एक चुस्की लेते ही लोगों के मन को मिलता है सुकून

शाम होते ही दुकानों पर इस चाय के शौकीनों का लग जाता है जमावड़ा हर उम्र के लोग इस चाय की लेती हैं चुस्की स्वाद और सेहत दोनों के लिए लोग पीना करते हैं पसंद
less than 1 minute read
• •
Mar 26, 2019
bhopal favourite namak wali chai
ये है 'घूंघट वाली चाय', एक चुस्की लेते ही लोगों के मन को मिलता है सुकून

नई दिल्ली। तहजीब और रवायतों के शहर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कई चीजों के लिए मशहूर है लेकिन आज हम आपको यहां की मशहूर नमक वाली चाय के बारे में बताएंगे। ये नमक वाली चाय आज के समय में इस शहर की पहचान बन चुकी है। यहां शाम होते ही कई साल पुरानी चाय की दुकानें सजनी शुरू हो जाती हैं। इसके बाद यहां लोगों का हुजूम आधी रात तक लगा रहता है। इस चाय से जुड़ी कुछ बातें आज हम आपको बताएंगे जिसमें इसका इतिहास भी शामिल है। नवाबी दौर में इसे सिर्फ खास मौकों पर मेहमानों को दिया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह रोज इस्तेमाल होनी लगी।

नमक वाली चाय का इतिहास काफी दिलचस्प है। भोपाल की बेगम सिकंदर जहां एक बार तुर्की की यात्रा पर गईं थीं। वहां उन्होंने नमक वाली चाय पी जो उन्हें बेहद पसंद आई। इसके बाद जब वे वापस लौटीं तो वे अपने साथ नमक वाली चाय की रेसीपी लेकर आईं। नवाबों के शौक के बाद नमक वाली चाय धीरे-धीरे महलों से निकलकर शहर के नुक्कड़ों तक पहुंच गई और लोगों की आदत बन गई। इस चाय को शमाबार, सुलेमानी और घूंघट वाली जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। इस चाय को वैसे तो हर मौसम में पिया जा सकता है, लेकिन ठंड में इसके दीवाने स्वाद और सेहत दोनों के लिए इसे पीना पसंद करते हैं।

Published on:
26 Mar 2019 11:38 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते