अजब गजब

हो रही थी दाह संस्कार की तैयारी, लेकिन अचानक ही मृत युवक की खुल गई आंख…

यूपी के लखनऊ का है मामला जिसने भी ये नजारा देखा वो रह गया हैरान
2 min read
• •
Jul 15, 2019
uttar pradesh
हो रही थी दाह संस्कार की तैयारी, लेकिन अचानक ही मृत युवक की खुल गई आंख...

नई दिल्ली: क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि एक बार मर चुका इंसान अचानक जिंदा हो गया हो। शायद नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के लखनऊ ( Lucknow ) से एक ऐसा मामला सामने आया। जहां पर एक मृत व्यक्ति न सिर्फ जिंदा हुआ बल्कि उसने एक कप पानी भी पिया। चौंकिए मत जनाब, ऐसा सच में हुआ है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

एक कप पिया पानी

दरअसल, अमीनाबाद ( Aminabad ) के कल्लन की लाट निवासी संजय (28) पुत्र गुरुप्रासद की तबियत खराब थी। डॉक्टरों ने पीलिया ( jaundice ) बताया, लेकिन चार-पांच दिन के इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसे नक्खास के निजी अस्पताल ( hospital ) में भर्ती कराया गया। मौसेरी बहन रजनी के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे भर्ती संजय को रविवार सुबह छह बजे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर आ गए। यहां रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था। साथ ही दाहसंस्कार की तैयारी हो गई थीं। लेकिन अचानक सुबह 10 बजे संजय के शरीर में कुछ हरकत हुई और उसने थोड़ी ही देर में आंख खोल दी। ये नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। उसने पानी के लिए इशारा किया और एक कप पानी पिया।

फिर मृत घोषित कर दिया

संजय के जीवित होने पर घर के लोग लेकर उसे बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संजय को फिर से मृत घोषित कर दिया। इस मामले को कोई समझ नहीं पाया कि ये सब आखिर कैसे हुआ। लेकिन जिसने भी ये नजारा देखा वो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाया। संजय को दाह संस्कार के लिए ले जाना था, लेकिन जब संजय की आंखे खुली और उसने पानी पिया तो घर वालों को लगा कि अब वो ठीक हो गया है। लेकिन जब दोबारा अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।

Published on:
15 Jul 2019 04:28 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते