अजब गजब

OMG! विदाई से पहले दुल्हन ने की एेसी हरकत, जानकर उड़ जाएंगे होश

सात फेरों के बाद विदाई से पहले दुल्हन की अजीबो-गरीब हरकत की वजह से बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
2 min read
Jul 09, 2018
omg
OMG! विदाई से पहले दुल्हन ने की एेसी हरकत, जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: भारतीय शादियों में आमतौर पर ये सुना जाता है कि लड़के पक्ष की खातिरदारी करनी पड़ती है। कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए लड़की पक्ष के लोग हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि वरमाला, सात फेरों के बाद विदाई से पहले दुल्हन की अजीबो-गरीब हरकत की वजह से बारात को बैरंग लौटना पड़ा। अगर नहीं तो ये मामला आपको हैरान कर सकता है।

विदाई से पहले दुल्हन ने लगाया ये आरोप...


मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। बीते शनिवार की रात गांव में एक बारात पहुंची। रीति रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुए। अगले दिन रविवार की सुबह फेरों के बाद विदाई का समय आया। इसी दौरान अचानक दुल्हन ने अपने गले में पड़ा लॉकेट नकली बताते हुए दूल्हे की खिंचाई शुरू कर दी। इसके बाद सोने की जगह नकली लॉकेट पहनाने पर की वजह से शादी तोड़ दी। दूल्हा, दुल्हन से चंद घंटे पहले लिए गए फेरों की दुहाई देता रहा लेकिन दुल्हन और उसके परिजन नहीं माने।

दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया साफ इनकार


दुल्हन का कहना था कि लॉकेट सोने का नहीं है। दूल्हे ने दुल्हन और उसके परिवारवालों को मनाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन उनपर कोई फर्क नहीं पड़ा। मामले में दूल्हे ने पुलिस से मदद ली, लेकिन दुल्हन फिर भी नहीं मानी और दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

दूल्हा बोला- दुल्हन के पिता ने उतार दी इज्जत

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे की पहले एक शादी हो चुकी थी और उसने पहली पत्नी से तलाक भी नहीं लिया था। जब पुलिस आई तो दुल्हन पक्ष ने इस बात को भी मुद्दा बनाकर शादी से इनकार कर दिया। वहीं, इस मामले में दूल्हे ने कहा कि दुल्हन के पिता ने उसकी इज्जत उतारकर रख दी। लड़की के पिता ने रात भर शराब के नशे में हंगामा किया।

Published on:
09 Jul 2018 11:30 am