चाइना में एक दुल्हन खुद बस चलाकर बारात लेकर शादी करने पहुंच गइर्। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है ये शादी।
नई दिल्ली: शादी एक ऐसा मौका होता है, जिसकी यादें आप जीवनभर संभालकर रखते हैं। लाखों—करोड़ों रुपए खर्च कर लोग अपनी शादी को यादगार बनाते हैं। भारत सहित कई देशों में ऐसा कल्चर है कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के पास पहुंचता है और शादी के बाद उसे विदाकर अपने घर ले जाता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में दुल्हन भी बारात लेकर पहुंचती रही हैं। लेकिन, चाइना में इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
खुद बस चलाकर पहुंची दुल्हन
चाइना के अखबार पीपुल्स डेली के ट्वीटर पर अपलोड किए गए इस वीडियो के मुताबिक, बस को फूल और गुब्बारों से सजाया गया है। बस के बाद लव फौरएवर और लवली कपल का पोस्टर लगा है। खूबसूरत व्हॉइट गाउन में दुल्हन अपने सपनों के शहजादे को लेने आती है। इसके बाद दूल्हे को बस में बैठाती है और खुद ड्रावर कर उसे अपने साथ ले जाती है।
इसलिए लिया बस से बारात ले जाने का फैसला
दुल्हन ने कहा कि सभी को बिना प्रदूषण के रहना पसंद है। इसलिए हमने लो कार्बन की बस में जाने का फैसला किया। बता दें, दूल्हा फूलों के गुलदस्ते के साथ दुल्हन के पास ही बैठा हुआ है। जैसे ही वो वेन्यू में पहुंचते हैं तो सभी लोग उनके स्वागत में खड़े रहते हैं।
चर्चा में रही थी बिहार की ये शादी
बीत दिनों बिहार के पटना का एक मामला काफी चर्चा में रहा था। यहां बैंड, बाजा और बारातियों के साथ एक दुल्हन, दूल्हे को लेने पहुंची। दुल्हन स्नेहा मुंबई में बतौर असिस्टेंट बैंक मैनेजर काम करती हैं और वो नेवी में लेफ़्टिनेंट कमांडर अनिल यादव से शादी करने के लिए, पटना के मनेर से बग्घी पर सवार होकर दानापुर कैंट पहुंची थी।
सगाई के वक्त ही तय हो गइर् थी बात
बताया जाता है कि सगाई के वक्त ही ये बात तय हो गई थी कि दुल्हन बारात लेकर दुल्हे के दरवाजे पर आएगी। शादी में मौजूद लोगों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया और जैसे ही स्नेहा बारात लेकर अनिल के सामने पहुंची वैसे ही वो उसका हाथ पकड़ कर मंच पर ले गए।