अजब गजब

यहां खुल्लम-खुल्ला लगती है लड़कियों की बोली, बूढ़े से लेकर जवान तक लड़कियों को खरीद ले जाते हैं घर

लड़कियों के इस बाज़ार में तमाम लोग आते हैं और लड़कियों को खरीद कर ले जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 3:52 PM IST
europe
यहां खुल्लम-खुल्ला लगती है लड़कियों की बोली, बूढ़े से लेकर जवान तक लड़कियों को खरीद ले जाते हैं घर

नई दिल्ली। इस दुनिया में अजीबो-गरीब मामलों की कोई कमी नहीं है। धरती पर मौजूद लगभग सभी देशों में कुछ न कुछ ऐसा खास होता ही है, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक ऐसी ही अजीबो-गरीब खबर लेकर आए हैं, जिसके बारे में जानते ही आपका दिमाग भन्न रह जाएगा। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां किसी वस्तु की नहीं बल्कि लड़कियों की बोली लगती है।

वैसे तो आपने बाज़ारों में बच्चों के खेलने के लिए गुड्डा-गुड़िया या अन्य खिलौने ही बिकते हुए देखे होंगे। लेकिन आप यूरोप के इस देश में आएंगे तो आपको यहां के एक बाज़ार में लड़कियां भी बिकती हुई नज़र आ जाएंगी। इस देश का नाम है बुल्गारिया, यहां स्टारा जागोर नाम की एक जगह है। स्टारा जागोर में लड़कियों का ये बाज़ार साल में 3 बार लगाया जाता है।

लड़कियों के इस बाज़ार में तमाम लोग आते हैं और लड़कियों को खरीद कर ले जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां लड़कियां अच्छे से सज-संवर कर आती हैं। जिन्हें बूढ़े से लेकर जवान तक उनकी कीमत लगाते हैं और डील फाइनल होने पर उन्हें खरीद कर घर ले जाते हैं। बता दें कि इस बाज़ार में आने वाली लड़कियां अपने घर वालों के साथ ही आती हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको ये जानना ज़रूरी है कि ये लड़कियां यहां मजबूरी में बिकती हैं।

बुल्गारिया में बीते कई सालों से यहां के गरीब लोग ये मेला लगाते हैं। यहां के लोग गरीबी की वजह से अपनी बेटियों को यहां के बाज़ारों में लाकर बेच देते हैं। लेकिन यहां के लोगों का मानना है कि ये लोग बेटियों का सौदा नहीं बल्कि उनकी शादी करते हैं। खरीदारों द्वारा दी जाने वाली राशि बेटियों की शादी तय करने का प्रतीक है। इस बाज़ार में लड़की खरीदने के लिए आने वाले लोग लड़की पसंद करते हैं और उनकी कीमत तय करते हैं, फिर घरवालों को पैसे देकर उन्हें बीवी बनाकर अपने-अपने घर ले जाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते