अजब गजब

वाइन पीते-पीते बिजनेसमैन ने खरीदा ये ‘आलू’, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

आलू के बारे में आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं।
2 min read
Jul 13, 2018
omg
वाइन पीते-पीते बिजनेसमैन ने खरीदा ये 'आलू', कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: कभी सब्जी की दुकान से आलू खरीदा है? क्या कभी तोलमोल किया है? अगर जवाब हां है तो ये खबर पढ़ने के बाद अगली बार से ऐसा करने से पहले सौ बार सोचेंगे। जी हां, आलू के बारे में आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। हालांकि, हम ऐसे आलू की बात कर रहे हैं, जिसे आप सिर्फ देख सकते हैं खा नहीं सकते, क्योंकि ये एक तस्वीर है।

सात करोड़ में खरीदी आलू की एक तस्वीर


दरअसल, एक यूरोपीय बिजनेसमैन ने आलू की एक तस्वीर को 7 करोड़ में खरीदा है। इस तस्वीर को एक फेमस आयरिश फोटोग्राफर लेन्समैन केविन अबॉश ने 2010 में खींचा था। आलू की इस तस्वीर को केविन अबॉश ने 2010 में बनाया था। केविन ऐसे पेंटर है, जिनकी एक पेंटिंग 1.5 लाख डॉलर में बिकती है।

वाइन पीते-पीते एेसा हुआ तस्वीर का सौदा

फोटोग्राफर केविन एबोस्क के मुताबिक, हमने (केविन और व्यापारी) दो गिलास वाइन पी और उसने तस्वीर को देखकर कहा, मुझे तस्वीर पसंद आई। इसके बाद हमने दो गिलास वाइन और पी। उसने कहा, ‘मुझे वो चाहिए।’ वाइन पीते हुए हमने सौदा किया और दो हफ्तों के बाद हमने कीमत तय की। केविन ने बताया कि उसके पास आयरिश आलू की तीन तस्वीरें थीं। जिसमें से एक उसने सर्बिया के म्यूजियम को दान की। एक उसके निजी संग्रह में है और एक उसने इस बेनाम यूरोपीय व्यापारी को बेची है। यह पहली बार नहीं है कि उसकी कोई तस्वीर इतनी महंगी बिकी हुई हो।

पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए फेमस हैं केविन


बता दें, बिजनेस और बिग पर्सनैलिटीज में स्टेटस सिंबल बन चुके केविन अपनी ‘ब्लैक ड्रॉप’ पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए फेमस हैं। केविन ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप्प की एक फोटो खींची थी जो काफी फेमस है। इसलिए केविन की तस्वीरें लाखों डॉलर में बिकती हैं।

Published on:
13 Jul 2018 11:20 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते