अजब गजब

तस्वीर में दिख रही बिल्लियां खौलते हुए पानी में उबल कर मरने वाली हैं, वजह जान कांप जाएगी रूह

बिल्लियों के लिए काम करने वाले एक शख्स ने इस साल के शुरूआत में वियतनाम के Ho Chi Minh शहर का दौरा किया था।
2 min read
• •
Aug 31, 2018
cat meat
तस्वीर में दिख रही बिल्लियां खौलते हुए पानी में उबल कर मरने वाली हैं, वजह जान कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। वियतनाम में कैट (बिल्ली) मीट मार्केट का कारोबार सातवें आसमान पर है। लेकिन इसके पीछे एक बेहद ही डरावनी कहानी है, जिसे जानने के बाद आपकी रुह कांप जाएगी। दरअसल यहां अपने व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोग मासूम, बेज़ुबान बिल्लियों की बलि चढ़ा रहे हैं। लेकिन सबसे डरावनी बात तो यह है कि यहां की कैट मीट मार्केट के व्यवसायी अपने व्यापार को चलाने के लिए पालतू बिल्लियों को भी पकड़ लेते हैं, जिसके बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी जाती है।

बिल्लियों के लिए काम करने वाले एक शख्स ने इस साल के शुरूआत में वियतनाम के Ho Chi Minh शहर का दौरा किया था। जहां वह कैट (बिल्ली) मीट मार्केट भी गया। शख्स ने देखा कि बाज़ार में बड़े स्तर पर बिल्लियों के मीट का व्यापार हो रहा है। Ho Chi Minh के कैट मीट मार्केट में बिल्ली के मीट से बने व्यंजनों की कीमत 57 पाउंड (1 पाउंड- करीब 90 रुपये) तक है। बता दें कि वियतनाम में बिल्ली का मीट यहां के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में शुमार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वियतनाम में बिल्ली के व्यंजनों का व्यापार करने वाले रेस्टॉरेंट पर साल 1997 में ही रोक लगा दी गई थी। लेकिन मीट की डिमांड को देखते हुए व्यापारियों ने कानून को ताख पर रखकर इस घिनौने काम को जारी रखा।

वियतनाम में बिल्ली के मांस को लेकर कई बातें कही जाती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि बिल्ली का मांस खाने के कई फायदे हैं। स्थानीय लोगों की मानें को बिल्ली का मांस खाने से ताकत मिलती है। इसके अलावा इससे बिल्ली की तरह ही फुर्ती भी मिलती है। तो वहीं कई लोगों का मानना है कि बिल्ली का मीट खाने से इंसान का दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है।

यहां के कैट मीट मार्केट में बिल्लियों को पहले एक बड़ी जाली के थैले में बांध दिया जाता है। जिसके बाद फिर इन बिल्लियों को खौलते हुए पानी में डाल दिया जाता है। खौलते हुए पानी में जाने के तुरंत बाद इनकी मौत हो जाती है।

Published on:
31 Aug 2018 02:30 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते