अजब गजब

एक ऐसा त्यौहार जिसमें पार होती हैं अश्लीलता की सारी हदें, लड़कियां मर्दों के सामने करती हैं ऐसा…

चीन में बीते कुछ सालों में एक अजीबोगरीब त्यौहार मानाने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 4:09 PM IST
chinese adult festival
एक ऐसा त्यौहार जिसमें पार होती हैं अश्लीलता की सारी हदें, लड़कियां मर्दों के सामने करती हैं ऐसा...

नई दिल्ली। चीन में बीते कुछ सालों में एक अजीबोगरीब त्यौहार मानाने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। इस त्यौहार को गुआंगज़ौ सेक्स कल्चर फेस्टिवल का नाम दिया गया है जो कुछ वर्षों से हर साल यहां के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान यहां संभोग को ध्यान में रखते हुए एक एग्जीबिशन लगाया जाता है। इस एग्जीबिशन में लोग अश्लीलता के सारी हदें पार करते हुए दिखते हैं। इस फेटिवल के ऑर्गनाइजर यहां पर अश्लील वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करते हैं। बता दें कि, इस त्यौहार का आयोजन लोगों में सेक्स को लेकर लोगों को जागरूक करना था लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ये त्यौहार अश्लील रूप लेता जा रहा है।

सोचने वाली बात है कि, इस तरह के त्योहारों को जिस तरह लोग गलत दिशा में ले जा रहे हैं उससे आने वाले युवाओं पर क्या असर पड़ेगा। बड़े लोग कहते हैं कि किसी भी चीज की जानकारी न होना तो गलत है लेकिन अभी-अभी अधिक जानकारी भी नुकसान पहुंचा जाती है। कुछ चीजें पर्दे में ही रहें तो ही अच्छी लगती हैं लेकिन चीन के इस त्यौहार में किसी बात का लिहाज नहीं रखा जाता। बता दें कि, कुछ साल पहले इस त्यौहार में आने के लिए लोगों की कोई आयु सीमा नहीं थी लेकिन यहां हो रहे एडल्ट शो से बच्चों को दूर रखने के लिए यहां आने वालों की एक आयु सीमा निर्धारित की गई है। समय सीमा के तय होने के बावजूद चीन के कुछ लोग इस त्यौहार का विरोध करते हैं। लेकिन यहां के कुछ लोग अपने समाज को बदलने के लिए आमादा हैं और वे लोग बड़े ज़ोरों शोरों से इस त्यौहार को हर साल मानते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते