अजब गजब

चौंकाने वाला मामला आया सामने! महिला ने मोबाइल का किया ऐसा इस्तेमाल, ज़िंदगी हो गई बर्बाद

हद से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल आपके लिए किस हद तक नुकसानदेय साबित हो सकता है इसकी कल्पना तक नहीं कर सकते हैं।

2 min read
Oct 24, 2018
चौंकाने वाला मामला आया सामने! महिला ने मोबाइल का किया ऐसा इस्तेमाल, ज़िंदगी हो गई बर्बाद

नई दिल्ली। मोबाइल फोन आज इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। बिना इसके लोग दिन गुजारने की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। हालांकि हम सभी इस बात को बचपन से सुनते आ रहे हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सही नहीं है। ऐसे में हद से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल आपके लिए किस हद तक नुकसानदेय साबित हो सकता है इसकी कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। एक ऐसी ही घटना का जिक्र आज हम करने जा रहे हैं जिसे बारे में जानकर आप दांतों तले उंगली चबा लेंगे।

दरअसल, यह घटना चीन की है जहां लगातार सात दिन तक मोबाइल पकड़े रहने की वजह से वहां की एक महिला की हालत बहुत बुरी हो गई है। चीन के हुनान के चंगासा में रहने वाली इस महिला ने लगातार सात दिन इतना मोबाइल चलाया कि अब उसकी उंगलियां सीधी ही नहीं हो पा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस महिला ने किसी वजह से आॅफिस से एक हफ्ते की छुट्टी ली और इस बीच वह अपने दोस्तों से चैटिंग करती रही। दिन-रात वह अपने फोन पर ही लगी रहती थी और तो और रात में सोते वक्त भी वह अपने पास ही मोबाइल रखकर सोया करती थी।

यह फोन मंहगा होने के कारण जिस वक्त वह इसका इस्तेमाल नहीं करती थी तब भी उसे हाथों में जकड़कर रखती थी। ऐसे में लगातार सुबह से शाम मोबाइल पकड़े रहने के कारण महिला के हाथ में दर्द शुरू हो गया। उसे इस बात का एहसास होने लगा कि अब उसकी उंगलियां सीधी नहीं हो रही हैं। परेशान होकर वह अस्पताल गई,जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद कुछ दवाईयां देकर फिलहाल के लिए उसके हाथ को ठीक तो कर दिया, लेकिन इस बात की हिदायत भी दी कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें।

यानि कि इससे एक बात तो साफ है कि और वह ये कि मोबाइल न केवल इंसान के दिल और दिमाग को नुकसान पहुंचाती है बल्कि मांसपेशियों के लिए भी यह सही नहीं है। समय के साथ-साथ विज्ञान ने इंसान की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई चीजों का आविष्कार किया है ऐसे में उनका इस प्रकार से उपयोग न करें जिससे वह हमारी असुविधा का कारण बन जाएं।

ये भी पढ़ें

भारत की नहीं मान रहा चीन, अनुरोध के बावजूद ‘चहेते’ आतंकी पर नहीं लगाएगा रोक
Published on:
24 Oct 2018 11:59 am
Also Read
View All