अजब गजब

रात के अंधेरे में लड़की के साथ बिस्तर पर चुपचाप आकर लेटा था ‘वो’, नज़रें पड़ीं तो पूरे हॉस्टल में मच गई भगदड़

कोबरा को पकड़ने के लिए एक सपेरे से संपर्क किया गया।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 5:07 PM IST
hostel
रात के अंधेरे में लड़की के साथ बिस्तर पर चुपचाप आकर लेटा था 'वो', नज़रें पड़ीं तो पूरे हॉस्टल में मच गई भगदड़

नई दिल्ली। हर रात की तरह उस रात भी सभी लड़कियां अपने-अपने बिस्तर पर सोने के लिए लेटी हुई थीं। उड़ीसा में मयूरभंज जिले के बरीपाड़ा में एक गर्ल्स हॉस्टल है, जहां एक कमरे में दो लड़कियां साथ रहती हैं। अभी कुछ ही दिन पहले हॉस्टल के एक कमरे में एक लड़की अपने बिस्तर पर लेटी हुई थी, जबकि दूसरी लड़की सोने जा रही थी। तभी उस लड़की की नज़र साथी लड़की के बिस्तर पर पड़ी तो वह इतना डर गई कि उसकी ज़बान ने मानो काम ही करना बंद कर दिया। उड़ीसा के मयूरभंज ज़िले से सामने आए इस मामले ने सभी के होश उड़ाकर रख दिए हैं।

दरअसल लड़की के बिस्तर पर एक खतरनाक कोबरा भी लेटा हुआ था। पूरा मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। साथी के बिस्तर पर कोबरा को लेटा हुआ देख उसने लड़की को इशारों ही में वहां से बिना कोई हलचल किए उठने के लिए बोला। साथी लड़की द्वारा किए जा रहे इशारों को देखकर वह काफी बुरी तरह से घबरा गई और बिना कुछ सोचे-समझे वहां से खड़ी होकर भागी। बिस्तर से उठने के बाद लड़की ने देखा कि जिस बिस्तर पर वह लेटी हुई थी, ठीक वहीं पर एक खतरनाक कोबरा भी लेटा हुआ था। बिस्तर पर कोबरा को देखते ही लड़की की चीख निकल गई। जिसके बाद पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कोबरा को पकड़ने के लिए एक सपेरे से संपर्क किया गया। हॉस्टल में आने के बाद सपेरे से सफलतापूर्वक कोबरा को पकड़ लिया। सपेरे ने कोबरा को मछली के जाल के ज़रिए पकड़ा। कोबरा के पकड़े जाने के बाद हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की जान में जान आई, उससे पहले पूरे हॉस्टल में काफी डर का माहौल बन गया था। पकड़ा गया कोबरा एक व्यस्क कोबरा था। आमतौर पर ये इंसान पर हमला तो नहीं करते हैं, लेकिन खतरे का अंदेशा देखते हुए ये अपनी आत्मरक्षा में हमला करने में भी नहीं चुकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर