अजब गजब

अंडे के आकार के हजारों की तादाद में दुर्लभ बर्फ के दिखे गोले, फिनलैंड में एक दंपति को दिखा ये अजब-गजब नज़ारा

किनारे पर 30 मीटर तक ये बर्फ के अंडे फैले हुए मिले फिनलैंड के हैएक लुओतो द्वीप के मार्जेनेमी बीच पर बर्फ के अंडे दिखे
2 min read
• •
Nov 09, 2019
eggs_of_ice.jpg
,,

नई दिल्ली। फिनलैंड घूमने गए एक जोड़े ने जो देखा वह बेहद ही अनोखा था। यहां के हैएक लुओतो द्वीप के मार्जेनेमी बीच पर बर्फ के अंडे दिख रहे थे। दंपति के मुताबिक, पूरे किनारे पर 30 मीटर तक ये बर्फ के अंडे फैले हुए थे।

इंडिपेंडेंट डॉट यूके के मुताबिक, रिस्तो मतीला नाम की महिला ने ये तस्वीरें खींची हैं। रिस्तो मतीला ने बताया कि सबसे बड़ा अंडा एक फुटबॉल के आकार का था।

इस घटना की तस्वीरों को देखते हुए फ़िनलैंड के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, ऐसी घटना सामान्य नहीं है। मौसम वैज्ञानिक जौनी वेनियो का कहना है कि ये कोई मज़े की बात नहीं है बल्कि एक चिंता का विषय है।

जौनी वेनियो ने बताया मौसम के बदलने की वजह से साल भर में ऐसी घटना हो सकती है। ऐसा तब होता है जब हवा का सही तापमान हो और पानी का सही तापमान हो। हर साल पतझड़ के मौसम में ऐसा देखने को मिल जाता है।

इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में भूगोल-भूविज्ञान के एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. जेम्स कार्टर का ये मानना है कि पतझड़ के मौसम में जब पानी की सतह पर बर्फ बनना शुरू हो जाती है ऐसे में जब लहरे आती जाती हैं तब भी ऐसा हो सकता है।

Published on:
09 Nov 2019 11:01 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते