अजब गजब

इस हीरे की खदान में हीरा खोजने आते हैं लोग, मामला आपको हैरान कर देगा

चुकानी पड़ती है छोटी सी फीस यहां हीरा खोजने आते हैं लोग यहां से अब तक हजारों हीरे मिल चुके हैं
2 min read
• •
May 20, 2019
diamond
इस हीरे की खदान में हीरा खोजने आते हैं लोग, मामला आपको हैरान कर देगा

नई दिल्ली: कहते हैं महिलाओं को सोने-चांदी के गहने काफी पसंद होते हैं, लेकिन बात जब हीरे की हो तो शायद ही कोई महिला पीछे रहे। दुनिया में हीरे ( diamond ) की कई खदानें हैं। जहां से हीरे निकाले जाते हैं और फिर इनको डायमंड कंपनियां बाजार में अच्छे दामों पर बेचती है। इससे कंपनी अच्छा मुनाफा कमाने के साथ ही अमीर भी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में हीरे की एक खदान ऐसी भी है जहां कोई भी जाकर हीरों को खोज सकता है। यही नहीं जिसको भी यहां हीरे मिलते हैं वो उसी व्यक्ति के हो जाते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कहा होता है? तो आपको बता दें कि हीरे की ऐसी खदान अमेरिका ( America ) के अरकांसास के पाइक काउंटी के मरफ्रेसबोरो में है। यहां के अरकांसास नेशनल पार्क में स्थित 37.5 एकड़ के खेत की ऊपर वाली सतह पर ही हीरे मिल जाते हैं। चौंकिए मत क्योंकि साल 1906 से ही यहां हीरे मिलने शुरु हो गए थे, जिसके बाद से इसे 'द क्रेटर ऑफ डायमंड्स' भी कहते हैं। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 1906 में जॉन हडलेस्टोन नाम के एक शख्स को अपने फार्म में 2 चमकते हुए क्रिस्टल मिले थे। वहीं जब इनकी जांच हुई तो पता चला कि ये दोनों हीरे हैं। इसके बाद उन्होंने 243 एकड़ की अपनी इस जमीन को एक डायमंड कंपनी को ऊंचे दामों पर बेच दिया।

वहीं जिंस कंपनी ने इस जमीन को खरीदा उसकी ये जमीन साल 1972 में नेशनल पार्क में आ गई। इसके बाद आरकांसास डिपार्टमेंट ऑफ पार्क एंड टूरिज्म ने इस जमीन को डायमंड कंपनी से खरीद लिया। इसके बाद इसको आम लोगों के लिए खोल दिया। जहां लोग एक छोटी सी फीस देकर हीरा खोज सकते हैं। यहां अब तक हजारों लोगों को हीरे मिल चुके हैं। नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार, साल 1972 से लेकर अब तक यहां 30 हजार से ज्यादा डामंड मिल चुके हैं। अंकल सेम नाम का हीरा भी इसी जमीन पर मिला था जो कि 40 कैरट का था। अमेरिका में मिला ये अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।

Published on:
20 May 2019 04:17 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते