
नई दिल्ली। दुनियाभर के कई देशों में हीरे की कई खदानें हैं। इन खानों से बेशकीमती किस्म के हीरे खोजे जाते हैं। इन्ही की बदौलत कई डायमंड कंपनियां अब काफी अमीर भी हो चुकी हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी हीरे की खदान है, जहां कोई भी शख्स जाकर हीरों को खोज सकता है।
जो भी इंसान यहां हीरो के खोज लेगा वो उसी का हो जाएगा। दरअसल ऐसी ही एक खान अमेरिका के अरकांसास राज्य के पाइक काउंटी के मरफ्रेसबोरो में है। अरकांसास नेशनल पार्क में स्थित 37.5 एकड़ के खेत की ऊपरी सतह पर ही अक्सर हीरे मिल जाते हैं।
इस जगह को 'द क्रेटर ऑफ डायमंड्स' भी कहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां साल1906 से ही डायमंड मिलने शुरू हुए थे। अगस्त 1906 में जॉन हडलेस्टोन नाम के एक व्यक्ति को अपने फार्म में दो चमचमाते हुए क्रिस्टल मिले थे। उन्होंने इसका पता तब चला जब उन्होंने इनकी जांच करवाई।
इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन एक डायमंड कंपनी को बेच दिया। साल 1972 में डायमंड कंपनी द्वारा खरीदी गई वो जमीन नेशनल पार्क के कब्जे में आ गई। इसके बाद अरकांसास डिपार्टमेंट ऑफ पार्क एंड टूरिज्म ने जमीन को डायमंड कंपनी से खरीद लिया।
इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि इस हीरे की खदान में हीरा खोजने के लिए एक शर्त रखी गई है कि यहां हीरा खोजने वाले लोगों को एक छोटी सी फीस चुकानी होती है। खेत में लोगों को अब तक हजारों डायमंड मिल चुके हैं।
नेशनल पार्क के अधिकारियों की माने तो साल 1972 से अभी तक इस जमीन पर 30 हजार से ज्यादा हीरे खोजे जा चुके हैं। यहां तक कि अंकल सेम' नाम का हीरा भी इसी जमीन पर मिला था, जो अमेरिका में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।