अजब गजब

इस कुर्सी पर बैठते ही इंसान की हो जाती है मौत, अब तक 63 लोगों ने गंवाई है जान

shrapit chair : इंग्लैंड के सर्कस म्यूजियम में रखी है ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक शख्स की है ये चेअर
less than 1 minute read
• •
Jun 23, 2019
cursed chair
इस कुर्सी पर बैठते ही इंसान की हो जाती है मौत, अब तक 63 लोगों ने गंवाई है जान

नई दिल्ली। देश-विदेश में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें श्रापित माना जाता है। इन्हीं में से एक है थॉमस बस्बी की कुर्सी। बताया जाता है कि ये चेअर इतनी मनहूस है कि जो भी व्यक्ति इस पर बैठता है जल्द ही उसकी मौत हो जाती है।

दरअसल ये कुर्सी इंग्लैंड के सर्कस म्यूजियम में रखी है। इसे जमीन से करीब 6 फुट की ऊंचाई पर रखा गया है। क्योंकि वहां लोगों को डर है कि कोई अनजाने में या गलती से इस पर बैठ न जाए। बताया जाता है कि ये चेअर थॉमस बस्बी नाम के एक शख्स की है। उसे ये कुर्सी बहुत पसंद थी।

बताया जाता है कि थॉमस को ये कुर्सी इतनी पसंद थी कि उन्हें किसी का इस पर बैठना बिल्कुल पसंद नहीं था। यहां तक कि उनके घरवाले भी इस पर नहीं बैठ सकते थे। मगर एक दिन उनके ससुर इस चेअर पर बैठ गए। इस बात से नाराज थॉमस ने इसी कुर्सी पर उनकी हत्या कर दी थी। तब से इस चेअर को खराब माना जाने लगा।

कहा जाता है कि तब से जिस व्यक्ति के पास भी ये कुर्सी पहुंची और उसने इस पर बैठने की कोशिश की, उसकी कुछ ही दिनों में मौत हो गई। अब तक करीब 63 लोगों की इस कुर्सी पर बैठने से मौत हो चुकी है। तब से इस कुर्सी को म्यूजियम में रख दिया गया है। हालांकि मौत का रहस्य वैज्ञानिक तक नहीं सुलझा पाए हैं।

Published on:
23 Jun 2019 04:51 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते