अजब गजब

OMG! पिता की लाश के साथ बेटी ने गुजारे 12 साल, वजह जानकर कांप जाएगी रुह

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक महिला ने अपने पिता की हरकतों से तंग आकर उसे ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर हर किसी की रुह कांप गई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 12:45 PM IST
omg
OMG! पिता की लाश के साथ बेटी ने गुजारे 12 साल, वजह जानकर कांप जाएगी रुह

नई दिल्ली: ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक महिला ने अपने पिता की हरकतों से तंग आकर उसे ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर हर किसी की रुह कांप गई। घटना 12 साल पहले साल 2006 की है, जिसका खुलासा अब हुआ है। महिला ने खुद इस घटना के बारे में कोर्ट में बयान दिया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।

पिता को दी मौत की सजा और फिर...

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली महिला बारबरा कूम्ब्स ने बताया कि उसने साल 2006 में अपने पिता की हत्या की थी। इसके बाद लाश को घर के में ही गार्डन में दफना दिया था। इस जगह पर उसने ईंट भी लगा दिए। इसके आसपास घांस आैर पेड़-पौधे भी उग आए।

आखिर क्यों दी ऐसी सजा?

दिल दहला देने वाली वारदात के पीछे महिला ने बताया कि उसने अपने पिता कैनीथ कूम्ब्स को इसलिए मौत के घाट उतारा, क्योंकि उसने उसे सेक्स स्लेव बनाकर रखा था। 40 सालों तक उसका रेप किया। यही नहीं वह अपने ही बाप के बेटे की मां बन गई थी।

2008 में सामने आ चुका है एेसा मामला

बता दें, बेटी को सेक्स स्लेव बनाने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले 2008 में ब्रिटेन में एक खौफनाक मामला सामने आया था। यहां बाप ने 24 साल तक अपनी ही बेटी को सेक्स स्लेव बनाकर रखा था। इस दौरान उसने 3000 से ज्यादा बार बेटी से रेप किया था। बेटी ने पिता से सात बच्चों को भी जन्म दिया था।

2009 में आरोपी को हुई उम्रकैद की सजा

ये मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी जोसफ को अरेस्ट कर लिया था। ऑस्ट्रिया में चले मुकदमे के बाद 2009 में जोसफ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बता दें, जोसफ 82 साल का है। उसकी बेटी 51 साल की हो चुकी है। वह ऑस्ट्रिया में अपने छह बच्चों के साथ रह रही है। वह कभी भी अपने पिता का चेहरा नहीं देखना चाहती।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते