इस वीडियो ( Video ) को गौर से देखने पर आप साफ देख सकते है कि इसमें किसी व्यक्ति की लाश नहीं बल्कि एक 'केक' है जिसे बड़े ही कमाल के तरीके से सजाया गया है।
नई दिल्ली। हमारी दुनिया कई अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। हर एक देश में लोगों के रहन-सहन के तौर-तरीके कई मायनों में अलग हैं। कुछ जगह तो इतने हैरत भरे रस्में और रिवाज निभाएं जाती है, जिनके बारे में सुनकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन इनमें से कई किस्से असल में सच होते है।
ऐसा ही एक अनोखी रस्म भरा एक वीडियो ( Video ) कुछ दिनों से सोशल मीडिया ( Social Media ) पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेथ एनिवर्सरी ( Death Anniversary ) पर 'एक व्यक्ति' जैसा दिखने वाले केक को कुछ लोग काट कर खा रहे हैं। जिसे देखकर लोग थोड़े हैरान है।
इस मौके पर लोगों को केक ( Cake ) सर्व करने के लिए वेटर भी मौजूद हैं। इसके साथ ही वीडियो में कई फोटोग्राफर इस मौके की तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को स्पेन ( Spain ) का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की जगह की कोई पुष्टि नहीं हो सकीं।
वीडियो देखने पर पहली नज़र में तो किसी की भी हालत खराब हो सकती है। लेकिन आप जरा से ध्यान इस वीडियो ( Video ) पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि इसमें व्यक्ति की लाश ( Dead Body ) नहीं बल्कि एक 'केक' ( Cake ) है जिसे बड़े बेहतरीन तरीके से बनाया गया है।
असल में केक ( Cake ) को इस तरीके से सजाया गया है कि वह कोई मरा हुआ शख्स हो। लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया ( Social Media ) प्लेटफॉर्म पर लोगों के साथ जमकर शेयर भी किया है। अभी तक इस विडियो सोशल मीडिया पर 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।