अजब गजब

एक्सीडेंट में मौत के बाद मुर्दाघर में रखी गई थी महिला की लाश, फ्रिज खोलते ही उड़े होश

परिजन मुर्दाघर से महिला की डेड बॉडी लेने पहुंचे। फ्रिजर से लाश निकालते ही वह दंग रह गए।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 2:40 PM IST
omg
एक्सीडेंट में मौत के बाद मुर्दाघर में रखी गई थी महिला की लाश, फ्रिज खोलते ही उड़े होश

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के गुटेन प्रांत में ऐसी घटना हुई, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। दरअसल, यहां एक महिला का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में बुरी तरह जख्मी महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। डेड बॉडी को मुर्दाघर में रखा गया। जब बाॅडी को निकाला जाने लगा तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।

फ्रिजर से लाश निकालते ही दंग रह गए लोग

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को परिजन मुर्दाघर से महिला की डेड बॉडी लेने पहुंचे। फ्रिजर से लाश निकालते ही वह दंग रह गए। दरअसल, महिला की सांस चल रही थी। मुर्दाघर के मैनेजर का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता कि ये कैसे हो गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुर्दाघर में जिंदा मिलने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों की मानें तो महिला की धड़कनें सही चल रही हैं। उसे आॅब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं, दूसरी तरह पुलिस भी इस मामले में अपनी जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुके हैं एेसे मामले

बता दें, एेसा पहली बार नहीं जब डाॅक्टर्स के किसी शख्स को मृत घोषित करने के बाद वह जिंदा हो गया हो। कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक अस्पताल में डाॅक्टरों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत बता कर सर्टिफिकेट तक जारी कर दिया था। एम्बुलेंस से श्मशान घाट ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी सांसें चलने लगी थीं आैर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, हैरदाबाद में एक शख्स की बाॅडी अंतिम संस्कार से पहले चिता से उठ खड़ी हुइर् थी। हालांकि, दोबारा अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत बताया था। इसके अलावा करीब 7 साल पहले दक्षिण अफ्रीका में ही एक व्यक्ति मुर्दाघर में जिंदा मिला था।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते