अजब गजब

ये है दुनिया का सबसे लंबा दांत, गिनीज बुक में हुआ दर्ज

अब तक का सबसे लंबा है ये दांत

2 min read

नई दिल्ली: आपने ये तो पढ़ा या सुना होगा कि इंसानी मुंह में 32 दांत होते हैं। दांत खाना खाने, चबाने आदि के काम आते हैं। वहीं इनका साइज भी छोटा ही होता है। लेकिन जर्मनी के ओफेनबाख शहर में रहने वाले एक डेंटिस्ट ने अब तक का सबसे लंबा दांत निकाला है। चौंकिए मत जनाब, ऐसा सच में हुआ है। चलिए आपको इस दांत के बारे में बताते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के Offenbach शहर में रहने वाले डेंटिस्ट डॉक्टर मैक्स लुकस ने नजदीकी शहर माइंत्स में रहने वाले क्रोएशियाई मूल के जर्मन पेशेंट के मुंह से एक दांत निकाला। इसकी लंबाई 37.2 मिलीमीटर यानि 1.46 इंच है। इस दांत को उन्होंने साल 2018 में निकाला था। लेकिन इसको गिनीज बुक में दर्जा मिलने के लिए जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी करने में एक साल का समय लग गया। दरअसल, इसके लिए उन्हें 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' दिया गया है।

इस दांत की तीन चौथाई लंबाई उसका निचला हिस्सा है, जो कि मसूड़ों के भीतर रहता है। डॉक्टर मैक्स को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सर्टिफिकेट मिले हैं। वहीं उन्होंने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि अपने दफ्तर में वो इस सर्टिफिकेट को लगाएंगे। अब तक दुनिया में कई लोगों के दांत निकाले गए हैं, लेकिन इस दांत को अब तक का सबसे बड़ा दांत बताया जा रहा है।

Published on:
31 Oct 2019 03:05 pm
Also Read
View All