अजब गजब

कभी ‘भगवान राम’ ने यहां किया था यज्ञ, आज बन चुका है भूतों का अड्डा, पक्षी भी डरते हैं जाने से

कहा जाता है यहां खुद भगवान श्री राम का लंका विजय के बाद भगवान राम ने लंका को विभीषण को सौंप दिया था और उन्हें इस राज्य का राजा घोषित कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 9:11 AM IST
Dhanushkodi haunting place
कभी 'भगवान राम' ने यहां किया था यज्ञ, आज बन चुका है भूतों का अड्डा, पक्षी भी डरते हैं जाने से

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में भारत देवी-देवताओं की भूमि के नाम से मशहूर है। ऐसे में ही आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देश का सबसे भयानक गांव माना जाता है। जैसा की आप जानते हैं भारत में हर शहर अपने पौराणिक इतिहास के बारे में जाना जाता है। बता दें कि, इन्हीं स्थानों में से एक है धनुषकोटि। यह वही धनुषकोटि है जो रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। कहा जाता है यहां खुद भगवान श्री राम का लंका विजय के बाद भगवान राम ने लंका को विभीषण को सौंप दिया था और उन्हें इस राज्य का राजा घोषित कर दिया था।

पौराणिक कथाओं की मानें तो राजा बनने के बाद विभीषण ने भगवान राम से यह निवेदन किया कि वे लंका तक आने वाले रामसेतु को नष्ट कर दें। राम ने निवेदन को स्वीकारते हुए अपने धनुष के एक छोर से सेतु को तोड़ दिया। तभी से इस स्थान को धनुषकोटि के नाम से जाना जाने लगा। जानकारी के लिए बता दें कि, हिंदू धर्म में धनुषकोटि को पवित्र स्थानों में से एक माना गया है। लेकिन आज इसकी कहानी थोड़ी अलग है जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

बता दें कि, आज ये एक ऐसे गांव बन चुका है जो देश के सबसे भयानक गांवों की सूची में आता है। यह एक ऐसा गांव है जहां की सुनसान सड़कें और डरावना माहौल किसी को भी डरा सकता है। सन 1964 के पहले इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती थी लेकिन, एक भयंकर चक्रवात ने इस जगह की पूरी काया ही पलटकर रख दी। 1964 उस भयंकर चक्रवात में पूरा धनुषकोटि तबाह हो गया कहा जाता है कि उस चक्रवात में लगभग 1800 लोग मारे गए थे और एक ही दिन में पूरा एक गांव सूनसान हो गया। बस तभी से लोग यहां रात में जाते से डरते हैं कहते हैं यहां इंसान तो इंसान कोई पक्षी भी दिखाई नहीं देता। लोगों की माने तो उस तबाही के बाद यहां आने वाले लोगों ने कई अजीबोगरीब चीजें महसूस की। लोगों के माने तो कि इस स्थान पर हमेशा किसी के होने का आभास होता है खासकर रात में। धनुषकोटि से भगवान राम का गहरा संबंध है, वहीं दूसरी ओर यहां प्रेत आत्माओं को भी महसूस किए जाने के दावे किए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते