अजब गजब

चावल की शराब संग इस जीव का खून मिलाने से और बढ़ता है स्‍वाद! बचे मांस का होता है ऐसा इस्तेमाल कि आएगी घिन

जंगलों से पकड़े गए सांपों का मांस इंसानों के शरीर के उच्च ताप को कम करने, सिर दर्द दूर करने और पाचन क्रिया को आसान बनाने में मदद करता है।
2 min read
• •
Sep 13, 2018
dishes and drinks made of snakes in vietnam
चावल की शराब संग इस जीव का खून मिलाने से और बढ़ता है स्‍वाद! बचे मांस का होता है ऐसा इस्तेमाल कि आएगी घिन

नई दिल्ली। इस दुनिया में तरह-तरह लोग रहते हैं ऐसे में उनका पहनावा, उनकी संस्कृति उनका खान-पान सब अलग-अलग होते हैं। दुनिया में शाकाहारी और मांसाहारी दो तरह के लोग रहते हैं लेकिन मांसाहारी का मतलब ये तो नहीं कि आप किसी भी जीव को मार खाएं। वियतनाम वैसे भी सांपों को लेकर पूरी दुनिया में जाना जाता है लेकिन आज कल जो बात पूरे इंटरनेट पर ज़ोरों शोरों से फ़ैल रही है उसे सुनते ही आपका मन गिनगीना जाएगा। बता दें कि, वियतनाम में सांपों के मांस से बने डिश और खून से बनी शराब का चलन अब रेस्टोरेंट्स में भी जोर पकड़ रहा है। यहां के लोगों की मानें तो, सांप स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन है। बता दें कि, परंपरागत रूप उत्तरी भागों के जंगलों से पकड़े गए सांपों का मांस इंसानों के शरीर के उच्च ताप को कम करने, सिर दर्द दूर करने और पाचन क्रिया को आसान बनाने में मदद करता है। वियतनामी दुनिया में सांप के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है - यहां सांप का एक भी हिस्सा बर्बाद नहीं किया जाता है! यहां तक कि सांप का दिल भी निकल जाता है जाकी वो तब भी धड़क रहा होता है।

राजधानी हनोई से तीन घंटे की दूरी पर उत्तर-पश्चिम के येन बाई प्रांत स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ ने समाचार एजेंसी को बताया कि सांपों को लेमन ग्रास और मिर्ची के साथ उबालकर या फ्राई करके और उनके खून को चावल की शराब के साथ मिलाकर रेस्टोरेंट्स परोसते हैं। शेफ ने बताया कि, सांप के सिर का एक हिस्सा छोड़कर सब खाया जाता है। यहां के लोगों के लिए, सांपों का मीट बहुत अच्छा भोजन है। ये उन्हें स्वादिष्ट लगता है, सेहत और हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। यूं सांप चीन और जापान में भी खाए जाते हैं लेकिन वियतनाम में उसका इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है कभी नहीं किया जाता।

Published on:
13 Sept 2018 01:23 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते