अजब गजब

पत्नी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने निकाला ये तरीका, 14 साल पहले सिनेमा हॉल में हुआ था ऐसा

पति का कहना है कि शादी के बाद वह पत्नी को फिल्म दिखाने लेकर गया था जहां उसकी पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक पीने से मना कर दिया था।
2 min read
Oct 19, 2018
divorce case file for weird reason in punjab
पत्नी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने निकाला ये तरीका, 14 साल पहले सिनेमा हॉल में हुआ था ऐसा

नई दिल्ली। शादी के 14 साल बाद एक अनोखे मामले की हर तरफ चर्चा है। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। करीब तीन साल तक कोर्ट में मामला चलने के बाद जब निचली अदालत ने तलाक देने से इंकार कर दिया तो उसने अब हाईकोर्ट जाने का फैंसला किया। पति का कहना है कि शादी के बाद वह पत्नी को फिल्म दिखाने लेकर गया था जहां उसकी पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक पीने से मना कर दिया था। इसके अलावा वह उसके माता-पिता का भी ध्यान नहीं रखती है और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने देती है। इन सब बातों से परेशान होकर उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।

हालांकि हाईकोर्ट ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा-पति के इस आधार को लेकर दाखिल की गई तलाक की अर्जी को हाईकोर्ट कैसे स्वीकार कर सकता है और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पति की दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। पति ने अपनी याचिका में बताया कि उसकी शादी 2004 में हुई थी। इसके बाद तीन माह तक साथ रहने के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने 2006 में याचिका दाखिल की थी। जिसे 2009 में निचली कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए तलाक की मांग की गई है।

सबसे अजीब बात यह रही कि, पति ने अपनी याचिका में कहा है कि वह पत्नी को लेकर 'मै हूं ना' फिल्म देखने गया था और फिल्म के दौरान हुए इंटरवल में पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक लेने से मना कर दिया। इसके जवाब में पत्नी ने सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि उसके पति ने कभी उसे अपनाने की कोशिस नहीं की। इस पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनकर याचिका खारिज करते हुए कहा कि भले ही दोनों 14 साल से अलग रह रहे हैं लेकिन इस आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता।

Published on:
19 Oct 2018 04:00 pm