अजब गजब

पत्नी के टूथपेस्ट में शख्स ने मिला दी थी ऐसी भयानक चीज़, सच्चाई से उठा पर्दा तो नहीं हुआ भरोसा और फिर..

स्टेसी के माता-पिता ने उस पेस्ट को अलग रख दिया।
2 min read
stacy
पत्नी के टूथपेस्ट में शख्स ने मिला दी थी ऐसी भयानक चीज़, सच्चाई से उठा पर्दा तो नहीं हुआ भरोसा और फिर..

नई दिल्ली। वाक्या अाज से करीब चार साल पहले का है। साल 2004 के दिसंबर महीने में टेनिसी के कोलिविर्ली की रहने वाली स्टेसी वॉर्टमैन ने रोज़ाना की तरह सुबह उठकर ब्रश किया। लेकिन ब्रश करने के बाद स्टेसी के साथ अजीबो-गरीब समस्याएं होने लगीं। स्टेसी के मुंह में भयंकर जलन के साथ सिर में असहनीय दर्द होने लगा। इतना ही नहीं स्टेसी के साथ-साथ उनकी बेटी की भी तबियत काफी बिगड़ गई। दोनों मां-बेटी को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की ऐसी हालत की जांच की तो उनके सामने एक बेहद ही भयानक वजह सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पेस्ट में ज़हर मिला था, जिसकी वजह से उनकी तबियत इतना ज़्यादा बिगड़ गई थी।

स्टेसी के माता-पिता ने उस पेस्ट को अलग रख दिया। फिर एक दिन अचानक साल 2015 के जनवरी महीने में स्टेसी के घर कुछ पुलिस वाले आए। उन्होंने स्टेसी के पति फ्रेड पर शक जताते हुए कहा कि वह उनकी जान लेना चाहता है। पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ ऐसी तस्वीर मिली हैं, जिनमें फ्रेड ने कई तरह के ज़हर के साथ दिख रहा है। इतना सुनते ही स्टेसी को तुरंत टूथपेस्ट वाला वाक्या समझ आ गया। स्टेसी ने उस पेस्ट की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।

जांच में ठीक वही निकला जिसका शक था, पेस्ट में ज़हर मिलाया गया था। ये ज़हर मिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि स्टेसी का पति फ्रेड ही था। हालांकि इस काम में फ्रेड ने किसी अन्य सहयोगी की भी मदद ली थी, जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। स्टेसी और फ्रेड ने साल 2000 में शादी की थी, दोनों के तीन बच्चे भी हैं। साल 2014 में स्टेसी ने फ्रेड पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाकर तलाक दे दिया था। लेकिन अलग होने के बाद भी वह अपने पति से मिलने के लिए जाती थी। फ्रे़ड ने स्टेसी को मारने के लिए कुल तीन बार प्रयास किया, और सभी मौकों पर वह असफल रहा। फिलहाल फ्रेड जेल में तीस साल की सज़ा काट रहा है।

Published on:
11 Oct 2018 03:38 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते