अजब गजब

लड़के हो गए हैं बड़े, ये बताने के लिए इस चीज में हाथ डालते हैं यहां के लोग लेकिन…

यहां के लोग निभाते हैं इस रिवाज को
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 2:40 PM IST
bullet ants

नई दिल्ली: पहले बचपन, फिर जवानी और उसके बाद बुढ़ापा ये जिंदगी का वो सच है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन आपने कई बार बच्चों को ये कहते हुए सुना होगा कि वो अब बड़े हो गए हैं। उदाहरण के लिए जब बच्चे घर से कहीं बाहर जाते हैं, तो घर वाले जरूर ये कहते हैं कि आराम से जाना। तब बच्चे ये जवाब देते हैं कि अब वो बड़े हो गए हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां बड़े होने का प्रमाण देने के लिए एक अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

लड़कों को देनी होती है अग्नि परीक्षा!

दरअसल, सातेरे मावे नाम के कबीले के लोग ये बताने के लिए कि वो अब बड़े हो गए हैं आज भी एक अनोखा रिवाज निभाते हैं। यहां के जवान लड़के अपने आपको चींटियों से कटवाते हैं। आप सोच रहे होंगे बस चीटिंयों से तो आपको बता दें कि ये कोई मामूली चीटियां नहीं होती बल्कि, ये जंगल में पाई जाने वाली बुलेट चीटियां होती हैं। इस चीटियों के काटने पर जलने जैसा दर्द होता है। इस परंपरा को निभाने के लिए खुद लड़के पहले जंगल जाते हैं और फिर वहां से बुलेट चीटियों को इकट्ठा करके लगाते हैं।

10 मिनट तक कटवाना होता है

इन चीटियों को इकट्ठा करने के बाद नशे की दवा दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उटने पर ये चीटियां काटने को तैयार रहें। इन चीटियों को लकड़ी की छाल से बने दस्तानों में बंद कर दिया जाता है। वहीं जब चीटियां खुद को बंद देखती है तो गुस्से में आ जाती हैं और इसके बाद जब लड़का इन दस्तानों में अपने हाथ डालता है तो वो लड़के के हाथ पर जोर जोर से काटती हैं। परंपरा के मुताबिक, लड़के को कम से कम 10 मिनट तक दस्तानों में हाथ डाल कर रखना होता है और नाचना होता है। अगर कोई भी लड़का इस से ज्यादा समय तक दर्द सहन करता है तो उसे ताकतवर माना जाता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते