अजब गजब

अपने ही पति ने पार की हैवानियत की सभी हदें, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला स्टील का गिलास

महिला ने बताया कि बीते बुधवार को उसकी बहन छठ पूजा का प्रसाद लेकर आई थी।
2 min read
rape
अपने ही पति ने पार की हैवानियत की सभी हदें, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला स्टील का गिलास

नई दिल्ली। बिहार के मुज़फ्फरपुर से हैवानियत का एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि हैवानियत की इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है। दरअसल महिला की उसके पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद हैवान पति राम कुमार ने महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया और तड़पता हुआ छोड़कर वहां से चला गया। महिला मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के शरीर में घुसे गिलास को निकालने के लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। राम कुमार द्वारा की गई इस हैवानियत में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी ओर आरोपी दरिंदा अपनी करतूतों को छिपाने के लिए पुलिस से तमाम झूठ बोलता रहा। इतना ही नहीं दरिंदे ने इस पूरी हैवानियत का ठीकरा तीन अज्ञात लोगों पर फोड़ दिया। दरिंदे ने सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि मीडिया को भी गुमराह किया। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के बयानों को आधार बनाकर आरोपी राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बताया कि बीते बुधवार को उसकी बहन छठ पूजा का प्रसाद लेकर आई थी। महिला अपनी बहन से हाल-चाल पूछ रही थी कि घर में राम प्रसाद आ गया, वह काफी गुस्से में था। जिसके बाद राम प्रसाद महिला को दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसने महिला के साथ मारपीट की। विवाद इतना बढ़ा कि रात के करीब दस बजे दरिंदे ने अपनी ही पत्नी के प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास घुसा दिया और वहां से भाग निकला। दरिंदे ने अपने बचाव में पुलिस को बताने के लिए एक अलग ही झूठी कहानी रच डाली। दरिंदे ने कहा कि उनके घर में चेहरा ढक कर आए तीन अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी के साथ हैवानियत को अंजाम दिया है।

Updated on:
19 Nov 2018 03:38 pm
Published on:
19 Nov 2018 03:38 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते