अजब गजब

बीवी को सुख देने के चक्कर में रोज हो जाता हूं लेट…, कर्मचारी की ये बातें पढ़कर सन्न रह गया बॉस

एक कर्मचारी ने ऑफिस देरी से पहुंचने पर अपना लिखित स्पष्टीकरण दिया है। इस कर्मचारी ने लेट आने के पीछे अपनी पत्नी की सेवा में लगा रहना बताया है।
2 min read
• •
Aug 22, 2018
omg
बीवी को सुख देने के चक्कर में रोज हो जाता हूं लेट..., कर्मचारी की ये बातें पढ़कर सन्न रह गया बॉस

नई दिल्ली: अक्सर कर्मचारी आॅफिस में लेट आने के अलग-अलग बहाने बनाते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिनपर भरोसा होता और कुछ जिन्हें सुनकर हैरानी ज्यादा होती है। वहीं, कुछ ऐसे भी कारण होते हैं, जिसे सुनकर दया भी आती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर के आॅफिस में सामने आया है।

आॅफिस लेट आने के पीछे बताई ये वजह

दरअसल, एक कर्मचारी ने ऑफिस देरी से पहुंचने पर अपना लिखित स्पष्टीकरण दिया है। इस कर्मचारी ने लेट आने के पीछे अपनी पत्नी की सेवा में लगा रहना बताया है। कर्मचारी के स्पष्टीकरण को पढ़कर अधिकारी भी हैरान रह गए।

पत्नी के दबाने पड़ते हैं हाथ-पैर, बनाना पड़ता है खाना


कर्मचारी ने लिखा था, ''साहब पत्नी की तबीयत खराब रहती है। उसका शरीर दर्द करता है तो हाथ पैर भी दबाने पड़ते हैं। मुझे ही खाना बनाना पड़ता है। अब रोटी बनाना भी सीख रहा हूं। कभी-कभी रोटियां जल जाती हैं तो पत्नी नाराज होती है। आज कल मैं दलिया बनाकर खा रहा हूं। मेरे इलाके की सड़कों पर बहुत गड्ढे हैं। कभी इनके कारण तो कभी जाम के कारण ऑफिस देरी से पहुंचता हूं। कर्मचारी ने अपने अधिकारी से रिक्वेस्ट की है कि 'सुबह वह पत्नी की सेवा जल्दी करके कार्यालय के लिए निकलेगा। बाकी आप खुद समझदार हैं।'

अधिकारी ने आॅफिर लेट आने पर मांगा था स्पष्टीकरण, कर्मचारी ने यूं दिया जवाब


बता दें, अधिकारी ने एक लेटर जारी किया था जिसमें अशोक कुमार से पूछा गया था कि 'वे आॅफिस में तय समय 10.15 बजे तक उपस्थित क्यों नहीं हुए? जबकि उन्होंने देर से आने की कोई अर्जी भी नहीं दी है। क्यों ना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए? इसका जवाब वे 18 अगस्त की शाम तक अवश्य दें।' इसके बाद कर्मचारी अशोक कुमार ने देर से आने का जवाब दिया।

Published on:
22 Aug 2018 01:30 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते