अजब गजब

अगर आपके हथेली पर है यह निशान तो जान लें भविष्य में आपके साथ हो सकता है कुछ ऐसा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ह्रदय रेखा के अंत में 'V' अक्षर बन रहा है तो उस इंसान को बहुत भाग्यशाली माना जाता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 12:18 PM IST
Palm
अगर आपके हथेली पर है यह निशान तो जान लें भविष्य में आपके साथ हो सकता है कुछ ऐसा

नई दिल्ली। हस्तरेखा विज्ञान के बारे में सदियों से हमारा विश्वास कायम है। अकसर अपनी भविष्य को जानने के लिए हम अपनी हाथ की लकीरों को ज्योतिष से पढ़वाते हैं।

हालांकि कुछ लोगों का इन सब बातों पर कोई यकीन नहीं है लेकिन अकसर ज्यादातर लोग इस पर विश्वास रखते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में लोगों की इस हद तक रूचि है कि वे खुद भी इसका अध्ययन करते हैं और इस बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

आज हम आपके हस्तरेखा विज्ञान के ज्ञान में इजाफा करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे है। यानि कि आज हम आपको हाथ की एक अनोखी लकीर के बारे में बताने जा रहे हैं। हम यहां अंग्रेजी अक्षर 'V'के जैसी दिखने वाली रेखा के बारे में बताएंगे।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ह्रदय रेखा के अंत में 'V' अक्षर बन रहा है तो उस इंसान को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। हस्‍तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर उपस्थित 'V' अक्षर आपके व्‍यापार और निजी विकास को दर्शाता है।

हथेली पर'V'अक्षर हो तो इंसान बहुत ज्‍यादा भाग्‍यशाली और जिंदगी में एक सफल इंसान बनता है। ऐसे लोगों को जिंदगी में खूब पैसा मिलता हैै और इसके साथ ही इन्हें भाग्य का भी पूरा-पूरा साथ मिलता है। ऐसे लोगों को अपने जीवनकाल में अच्‍छे एवं बेहतरीन लोगों का साथ नसीब होता है।

हथेली पर'V'अक्षर वाले जातकों को समाज में भरपूर मान-प्रतिष्ठा मिलता है। इन्हें काफी अच्छे दोस्त मिलते हैं जो मुसीबत की घड़ी में इनके साथ नजर आते हैं। 35 की उम्र के बाद हथेली पर'V'अक्षर वाले जातकों के जिंदगी में बड़ा परिवर्तन आता है।

इसके विपरीत अगर किसी इंसान के हाथ में इस तरह की लकीर नहीं पाई जाती है तो उसे बेरहम माना जाता है। इसके साथ ही इनकी जिंदगी में सकारात्मक चीजें अकसर इनसे दूर जाती है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते