अजब गजब

गजब है! दुनिया का एकमात्र पिता जो देता है बच्चों को जन्म

• •
Updated: 2 Mar 2017, 5:04 PM IST
Seahorse
Seahorse

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है जिसमें बच्चे को जन्म देने की जिम्मेदारी एक नर की होती है। प्रकृति के नियम के अनुसार मादा ही बच्चे को जन्म देती हैं। लेकिन समुद्र में पाए जाने वाले इस जीव में नर को ही बच्चे पैदा करने होते है। समुद्र में पाया जाने वाला यह जीव 'सी-हॉर्स' एक ऐसा ही जीव है।

सी-हार्स देखने में घोड़े जैसा लगता है इसलिए इसे सी-हॉर्स के नाम से जाना जाता है। सी हॉर्स नाम से भले ही यह समुद्री घोड़ा हो, लेकिन वास्तव में यह एक सुंदर-सी मछली है, जिसका वैज्ञानिक नाम हिप्पोकैम्पस है। इस मछली के दांत नहीं होते है।

दुनियाभर में सी-हार्स की करीब तीन दर्जन प्रजातियां हैं, जिनकी औसत आयु 1-5 साल होती है। 15 से 35 सेंटीमीटर तक लंबी यह मछली दुनियाभर के सभी समुद्रों में एक से 15 मीटर तक की गहराई में गर्म और छिछले पानी में मिल जाती है।

सी-हॉर्स की एक और खास बात इसका रंग बदलना है। यह गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने में सक्षम होता है। यह एक समय में आंखों से चारों तरफ भी देख सकता है। इसमें मादा अपने अंडे नर सी हॉर्स की थैली में डाल देती हैं। उसके बाद 10 दिनों से लेकर 6 माह की अवधि में बच्चे का जन्म होता है।

सी-हार्स एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि लंदन के एक समुद्री जीव वैज्ञानिक केलेन डॉयल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले 10-15 साल में सी-हॉर्स दुनिया से विलुप्त हो सकते हैं। इस रिपोर्ट का दावा है कि करीब 70 देश बड़े पैमाने पर धड़लले से इसका शिकार कर रहे हैं। अकेले चीन में रोजाना करीब 15 करोड़ सी-हॉर्स मौत के घाट उतार दिए जाते हैं।

सी-हॉर्स से कई तरह की दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। इसी वजह से दुनियाभर में इसका बड़े पैमाने पर शिकार किया जाता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते