अजब गजब

Bihar School: शिक्षिका ने चोरी के आरोप में स्टुडेंट्स से खिलवाई भगवान की कसम और फिर…

बिहार के बांका जिले के प्राथमिक स्कूल में एक ऐसी घटना सामने आई है जो एक तरफ तो आपको हंसने पर मजबूर करेगी और दूसरी ओर सोचने पर भी। स्कूल की शिक्षिका ने क्लास के सभी बच्चों को पास के मंदिर ले जाकर देवताओं की कसम खिलवाई कि उन लोगों ने टीचर की पर्स से 35 रुपए नहीं चोरी किए।
less than 1 minute read
Feb 26, 2024
ajab gajab

बिहार के बांका जिले के प्राथमिक स्कूल में एक ऐसी घटना सामने आई है जो एक तरफ तो आपको हंसने पर मजबूर करेगी और दूसरी ओर सोचने पर भी। स्कूल की शिक्षिका ने क्लास के सभी बच्चों को पास के मंदिर ले जाकर देवताओं की कसम खिलवाई कि उन लोगों ने टीचर की पर्स से 35 रुपए नहीं चोरी किए। जी हां इस घटना के बाद शिक्षिका का तबादला करवा दिया गया।

रजाऊं ब्लॉक के असमनीचक गांव के प्राथमिक विद्यालय में 122 स्टुडेंट्स के बीच एक मात्र शिक्षिका थी नीतु कुमारी। गांव वालों को जब घटना का पता चला तो सभी ने शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर कुमार पंकज ने शिक्षिका के तबादले को सुनिश्चित किया।

वहीं शिक्षिका कुमारी ने कहा कि उन्होंने केवल अपने पैसे की तलाशी की थी, बच्चों ने खुद अपने मन से आगे आकर भगवान की कसम खाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं घबरा गई जब गांव वाले एकदम से स्कूल में घुसे और हल्ला शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस स्कूल में पिछले 18 साल से पढ़ा रही हूं, मैं अपने ही बच्चों पर शक क्यों करूंगी।

Published on:
26 Feb 2024 04:30 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते