अजब गजब

200 औरतों के साथ गेम खेल गए उनके पति, जारी हुआ अलर्ट! वो रोते-रोते बता रहीं अपनी आपबीती

आपकी उंगलियां जितनी तेज़ी से आपके फोन पर चलती हैं उतनी ही जल्दी आपके अपने आपसे दूर होते जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 12:09 PM IST
fortnite game is reason behind 200 divorce
200 औरतों के साथ गेम खेल गए उनके पति, जारी हुआ अलर्ट! वो रोते-रोते बता रहीं अपनी आपबीती

नई दिल्ली। आज के समय में सुबह उठते ही ज़्यादातर लोगों के हाथ में फोन पाया जाता है। आंख खोलते ही सबसे पहले हमें कुछ याद आता है तो वो हमारा स्मार्ट फोन होता है। अब यहां बात अगर स्मार्ट फोन की हो रही है तो उसमें कोई न कोई ऑनलाइन गेम डाउनलोड ज़रूर होता है। अगर आपको भी ऑनलाइन गेम खेलने आदत या दिलचस्पी है तो आप यह खबर ज़रूर पढ़ें। यह खबर खासकर उन लोगों के लिए है जो शादीशुदा या किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं वो ऐसे लोगों को ध्यान और सचेत रहने लायक है। फोर्टनाइट बैटल रोयाल नाम का एक गेम शादीशुदा लोगों के ज़िंदगी में ज़हर घोल रहा है। बता दें कि, आपकी उंगलियां जितनी तेज़ी से आपके फोन पर चलती हैं उतनी ही जल्दी आपके अपने आपसे दूर होते जाते हैं। जिस गेम की बात हम कर रहे हैं वो रिश्तों में दरार डालने का काम कर रह है। लोग जितना इस गेम के प्रति अपनी दीवानगी दिखा रहे हैं वो अपने जीवनसाथी से उतना ही दूर जा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि, भारत भी इस गेम से अछूता नहीं है। कई लोग हमारे देश में भी हैं जो इस गेम को बड़ी शिद्दत के साथ खेलते हैं। बता दें कि, जो बात हम आपको बता रहे हैं वो कोई मनघडंत कहानी नहीं है। बल्कि, एक रिसर्च में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है जो इसी साल अगस्त महीने में की गई है। आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि ये गेम अब तक 200 से अधिक तलाक करा चुका है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ऐसा नहीं हो सकता तो हम आपको बता दें कि, यह सच है। इतना ही नहीं, ब्रिटेन में तो इस गेम को लेकर बाकायदा चेतावनी दी है। ब्रिटेन में हाल ही में हुए एक सर्वे में सोशल मीडिया और पार्न साइटों की दीवानगी को भी शादी में दरार के लिए भी दोषी ठहराया गया है जो चिंता जनक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, जीवनसाथी का दिन रात फोर्टनाइट बैटल रोयाल गेम से चिपके रहने के चलते पहले जीवनसाथी के बीच अनबन और बाद में अलगाव की स्थिति बनी। इसके प्रभाव आए लोगों ने इस गेम को किसी नशे या ड्रग से काम नहीं ठहराया हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते