
इंसान के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंखें, एक नाक और एक मुंह होता है। लेकिन एक महिला के चार पैर है। इससे भगवान का करिश्मा कहे या चमत्कार। आज से करीब 152 साल पहले एक ऐसी घटना घटी थी। इस घटना से भी को चौंका दिया था। साल 1868 में अमेरिका के टेनेसी में एक बच्ची का जन्म हुआ था। जिसके दो नहीं बल्कि चार पैर थे। मायरटल कॉर्बिन नाम की इस लड़की अपने आसामान्य पैरों के साथ करीब 59 साल तक जीवित रही। इस लड़की के बारे में आज भी जानना चाहता है वह हैरान रह जाता है। वह कोई यह सोचने के लिए मजबूर हो जाता है कि वह अपनी चार टांगों से कैसे चलती होगी।
चलने-फिरने में नहीं थी कोई परेशानी
मायरटल के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि उसके दो पैर बाकी दोनों पैरों की अपेक्षा छोटे थे साथ ही वे कमजोर भी थे। वह उन टांगों की मदद से अपने शरीर को ठीक से संभाल नहीं सकती थी। हालांकि उनके बाकी दोनों पैर बिल्कुल ठीक थे। जिससे उनको चलने-फिरने में कोई परेशानी नहीं होती थी। दुनियाभर में वह चार पैरों वाली महिला के नाम से मशहूर हो गई थी। जब उनकी उम्र 13 साल की थी, उस समय उनके जीवन के पर एक किताब भी लिखी गई थी। इस किताब का नाम 'बायोग्राफी ऑफ मायरटल कॉर्बिन' है।
5 बच्चों को दिया जन्म
मायरटल कॉर्बिन के बारे में ऐसा भी कहा जाता कि शायद एक जुड़वां बहन भी रही होगी। इसलिए उनका शरीर ठीक से विकसित नहीं हुआ। हालांकि उनकी टांगें विकसित हो गई है। उनका जन्म चार टांगों के साथ हुआ। उन्हें जिंदगीभर उन टांगों के साथ ही जीवन गुजारना पड़ा। 19 साल की उम्र में मायरटल ने जेम्स क्लिंटन बिकनेल नाम से शादी की थी। उन्होंने पांच बच्चों जन्म दिया जिसमें चार बेटियां और एक बेटा।