अजब गजब

उम्र के इस पड़ाव में महिला ने लगाई अपने कौमार्य की बोली, पूछने पर दिया ऐसा अजीबोगरीब जवाब

अपनी वर्जिनिटी बेचने वाली इस महिला का नाम मेंडी है। मेंडी जर्मनी के डोर्टमुन शहर में रहती हैं और फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती है।
2 min read
• •
Aug 21, 2018
omg
उम्र के इस पड़ाव में महिला ने लगाई अपने कौमार्य की बोली, पूछने पर दिया ऐसा अजीबोगरीब जवाब

नई दिल्ली: जर्मनी में रहने वाली 36 साल की एक महिला ने अपनी वर्जिनिटी को बेचने का फैसला लिया और एस्कॉर्ट सर्विस देने वाली एक वेबसाइट के साथ डील की। इसके बाद बोली में म्यूनिख के एक बिजनेसमैन ने उसकी वर्जिनिटी को 2 करोड़ में खरीद लिया।

इस वजह से अब तक रही कुंवारी


अपनी वर्जिनिटी बेचने वाली इस महिला का नाम मेंडी है। मेंडी जर्मनी के डोर्टमुन शहर में रहती हैं और फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती है। जब मेंडी से उनके अब तक वर्जिन रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि करियर पर फोकस करने की वजह से उसे कोई ऐसा पार्टनर नहीं मिला जो उसके हिसाब से हो। इसी वजह से वो कुंवारी रह गई।

एड देखने बाद वेबसाइट पर अपनी वर्जिनिटी बेेचने के लिए किया अप्लाई

मेंडी ने बताया कि उन्होंने एक पेपर में दुनिया की सबसे फेमस एस्कॉर्ट एजेंसी के बारे में पढ़ा। इस वेबसाइट की मदद से लड़कियां लाखों में अपनी वर्जिनिटी बेचती हैं। मैंने भी इस बारे में काफी सोचा, इसके बाद इस वेबसाइट के जरिए अपनी वर्जिनिटी बेेचने के लिए अप्लाई कर दिया।

बिजनेसमैन ने 2 करोड़ में खरीदी मेंडी की वर्जिनिटी

वेबसाइट पर अप्लाई करने के बाद ही मेंडी की वर्जिनिटी को म्यूनिख के एक बिजनेसमैन ने 2 करोड़ में खरीद लिया। हालांकि, इस रकम का 20 फीसदी कमीशन डील करने वाली एजेंसी को मिलेगा। मेंडी अगले महीने अपनी वर्जिनिटी खरीदने वाले शख्स से मिलकर डील को पूरा करेगी।

बोली- इसलिए लगी इतनी अच्छी कीमत

मेंडी ने कहा, ''मेरी वर्जिनिटी की इतनी अच्छी कीमत इसलिए मिल रही है, क्योंकि मैंने इसे 36 सालों तक संभालकर रखा और मैं इसे सिर्फ एकबार ही किसी को दे सकती हूं। मेरी कमाई देख अब मेरी सहेलियों को पछतावा हो रहा है कि उन्होंने अपनी वर्जिनिटी ऐसे इंसान को दी थी, जो उन्हें छोड़ गया। जबकि वो इससे काफी पैसा कमा सकती थीं। बता दें, मेंडी की वर्जिनिटी खरीदने के लिए दूसरी सबसे बड़ी बोली एक वकील ने लगाई थी, जो 1.92 करोड़ रु. (2.4 लाख यूरो) थी। वहीं, तीसरी सबसे बड़ी बोली म्यूनिख के ही एक फुटबॉलर ने लगाई, जोकि 1.6 करोड़ रुपए तक देने को तैयार था।

Published on:
21 Aug 2018 03:21 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते