अजब गजब

आधी रात को सफेद साड़ी पहने पेड़ की डाल पर सिकुड़कर बैठी थी ‘वो’, देखते ही चीखने लगे लोग

यहां के लोगों ने यह बात जब पुलिस को बताई तो पुलिस के जवानों ने इस बात पर विश्वास नहीं किया मगर जब पुलिस के कई जवानों ने भी इस लडक़ी को पेड़ पर बैठे देखा तो सबके हाथ पैर फूल गए।
2 min read
• •
Oct 18, 2018
ghostly woman on tree spooks locals gujarat
आधी रात को सफेद साड़ी पहने पेड़ की डाल पर सिकुड़कर बैठी थी 'वो', देखते ही चीखने लगे लोग

नई दिल्ली। भूत या प्रेत के बारे में बहुत से लोगों के बहुत से किस्से सुन रखें होंगे लेकिन देखा किसने है? हालांकि कई लोग यह दावा करते हैं कि हमने भूत देखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर भूत से जुड़ा एक आंखों देखा मामला सामने आया है। यहां के गोटा गांव के पास फैले जंगलों में यह अफवाह है कि यहां भूतनी घूमती है। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने एक लडक़ी को पेड़ पर बैठे देखा जो अजीब आवाजें निकालती हैं। यह अब तक का, भूत से जुड़ा एक अजीब और आंखों देखा मामला सामने आया है। एक अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमीरगढ़ बॉर्डर चेकपोस्ट से यह घटना पिछले दिनों सामने आई थी। यहां के लोगों ने यह बात जब पुलिस को बताई तो पुलिस के जवानों ने इस बात पर विश्वास नहीं किया मगर जब पुलिस के कई जवानों ने भी इस लडक़ी को पेड़ पर बैठे देखा तो सबके हाथ पैर फूल गए और डर की वजह से लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर दिए।

इसके बाद, पुलिस ने शिकारवेरी गांव से लापता 18 साल की लडक़ी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस की मानें तो, यह लडक़ी 11 अक्टूबर से गायब थी। कुछ लोगों का मानना था कि पेड़ पर बैठी लडक़ी का, लापता हुई लडक़ी से कुछ लेना-देना हो सकता है। पुलिस का भी कहना है कि, जब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तब वहां उन्हें पेड़ पर बैठी लड़की को देखा, उनका कहना था कि, जब उन्होंने पेड़ पर बैठे साए पर टॉर्च मारी तो लड़की वहां सिकुड़कर बैठी हुई थी। पुलिस ने लड़की से पेड़ से उतरने काफी मिन्नतें की जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया और उसे उसके भाई को सुरक्षित सौंप दिया गया। इस घटना के बाद गांव वालों को यह बात समझ आई कि गांव में कोई चुड़ैल नहीं है।

Published on:
18 Oct 2018 03:10 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते