अजब गजब

16 साल की इस लड़की ने ऐसी जगह पर बनवा लिया टैटू, अब जिंदगी भर नहीं चल पाएगी

टैटू हमारे शरीर के लिए हो सकता है हानिकारक इस लड़की को मिली इतनी बड़ी सजा
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 1:16 PM IST
tattoo

नई दिल्ली: आज के दौर में लोग फैशन का काफी ख्याल रखते हैं। इसके लिए वो कई तरह का मेकअप और नए-नए कपड़े पहनते हैं वो भी डिजाइन वाले। इसी कड़ी में एक और चीज है जो आजकल के युवा काफी करवाते हैं और वो है टैटू बनवाना। लेकिन क्या टैटू ( tattoo ) बनवाना हमारे शरीर के लिए सही है? क्योंकि एक 16 साल की लड़की को टैटू बनवाने की काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

टैटू ने कर दी जिंदगी बर्बाद

दरअसल, कोलंबिया की रहने वाली 16 साल की लूसिया ने फैशन के लिए अपनी राइट ब्रेस्ट पर टैटू बनवाया था। लेकिन शायद इस लड़की को भी पता नहीं था कि ये टैटू उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए काफी है। इस टैटू की वजह से लड़की को भयानक इंफेक्शन हो गया था। शुरूआत में तो ये टैटू लूसिया के लुक को शानदार बना रहा था, लेकिन एक दिन जब लूसिया बीमार हुई तो डॉक्टर ने उनका चेकअप किया। जिससे पता चला कि उसने जहां टैटू खुदवाया था वो ब्रेस्ट अभी भयानक इन्फेक्शन का शिकार हो गया है।

बच्चे को खो दिया

डॉक्टर ने कहा कि अब सर्जरी करके ही इलाज किया जाएगा। सबसे हैरानी वाली बात ये थी कि जब इस इंफेक्शन के बारे में पता चला तब लूसिया मां बनने वाली थी। ऐसे में डॉक्टर ( Doctor ) ने इंफेक्शन से बने लिक्विड को प्रभावित एरिया से निकालकर इलाज किया। इलाज के बाद लूसिया की समस्या ज्यादा बढ़ गई और वो अपेंडिक्स का शिकार हो गई थी। इस रोग के चलते लूसिया मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी. साथ हि साथ ज्यादा ट्रीटमेंट और दवाओं के चलते लूसिया ने मिसकैरेज के कारण अपने बच्चे को खो दिया।

खुद बताया इस घटना को

लूसिया ने अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना को खुद सोशल मीडिया पर बताया। उन्होंने बताया कि टैटू से हुए इंफेक्शन के बैक्टीरिया ने उनके स्पाइनल कॉर्ड को भी प्रभावित किया, इसके कारण अब वो जिंदगी भर नहीं चल पाएगी। ऐसे में लूसिया के पास अब व्हीलचेयर का सहारा लेने के अलवा और कोई ऑप्शन नहीं बचा है। लूसिया लोगों को सावधान करते हुए कहती हैं कि टैटू बनवाने से क्या सजा भुगतनी पड़ती है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते