अजब गजब

परदादा की दीवानगी ने बदल दी इस लड़की की जिंदगी, पूरा नाम लेते ही लोग उड़ाने लगते हैं मज़ाक

ब्रिटेन की एक 10 साल की बच्ची को अपना नाम याद करने में परेशानी हो रही है। जानकारी के लिए बात दें कि, इस लड़की के नाम में 25 मिडिल नेम हैं।

2 min read
Oct 15, 2018
परदादा की दीवानगी ने बदल दी इस लड़की की जिंदगी, पूरा नाम लेते ही लोग उड़ाने लगते हैं मज़ाक

नई दिल्ली। नाम से ही किसी व्यक्ति की पहचान होती है ऐसे में अगर नाम आसान हो और छोटा हो तो कागजात के कामों में आसानी रहती है। यूं तो हमारे देश में भी दक्ष‍िण भारतीय समाज लंबे नामों की परंपरा है उन नामों में हर शख्स ने नाम से उनके पूर्वजों के नाम जुड़ते जाते हैं। ऐसे में ज़ाहिर है कि उन्हें नाम याद करने में मुश्किल होती है लेकिन किसी तरह वे लोग अंत तक अपना नाम याद कर ही लेते हैं। लेकिन ब्रिटेन की एक 10 साल की बच्ची को अपना नाम याद करने में परेशानी हो रही है। जानकारी के लिए बात दें कि, इस लड़की के नाम में 25 मिडिल नेम हैं। जी हां, अपने सही सुना आपको इस लड़की की पूरी कहानी बताने से पहले आपको हम इसका नाम बता देते हैं:- Willow Sullivan Corbett Fitzsimmons Jefferies Hart Burns Johnson Willard Dempsey Tunney Schmeling Sharkey Carnera Baer Braddock Louis Charles Walcott Marciano Patterson Johansson Liston Clay Frazier Foreman Taylor-Brown। खा गए न चक्कर? अब आप सोच रहे होंगे कि क्यों इस बच्ची के साथ ये ज्यादती हो गई वैसे इस लड़की को जानने वाले इसे विलो टेलर ब्राउन कहकर बुलाते हैं। अगर आप ध्यान से इस बच्ची के नाम को पढ़ें तो आपको पता चलेगा कि इसके नाम से महान बॉक्‍स‍िंग चैंपियन्‍स के नाम जुड़े हुए हैं।

इन नामों में आपको मोहम्‍मद अली से लेकर जॉर्ज फॉरमैन के नाम भी मिल जाएंगे। बता दें कि इसमें विलो की कोई गलती नहीं है, क्‍योंकि ऐसा नाम रखना उनके परिवार की परंपरा है। उनके परिवार में यह परंपरा साल 1974 से निभाई जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विलो के परदादा जिनका नाम ब्रिएन ब्राउन था वो बॉक्‍स‍िंग के बहुत बड़े फैन थे। परिवार का कहना है कि, वे पूरी दुनियाभर में घूमते रहते थे। विलो की मां का कहना है कि, विलो को अपना पूरा नाम याद भी नहीं हुआ है। विलो के नाम के बारे में जहां चर्चा होती है वहां मज़ाक का माहौल बन जाता है। विलो के पासपोर्ट पर उसका पूरा नाम लिखा गया है। ऐसे में वह जहां भी जाती है, उससे यही पूछा जाता है कि क्‍या उसे पूरा नाम याद है?'

ये भी पढ़ें

देवी मां की आरती शुरू होते ही मंदिर में चले आते हैं भालू, रोज करते हैं प्रतिमा की परिक्रमा
Published on:
15 Oct 2018 12:41 pm
Also Read
View All