दुनिया में अजीबोगरीब चीज़ें अक्सर ही देखने को मिलती हैं। कुछ लोग तो अजीबोगरीब वजहों से काफी पैसे भी खर्च कर देते हैं। कुछ समय पहले के लड़की ने सिर्फ इसलिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए क्योंकि उसकी बिल्ली अजीब हरकतें कर रही थी।
दुनिया में अलग-अलग जगह अजीबोगरीब हरकतें देखने और सुनने को मिलती हैं। कुछ तो ऐसी भी होती हैं जिनसे कोई भी हैरान हो सकता है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब बात कुछ समय पहले देखने को मिली। इंग्लैंड (England) के सैलफोर्ड (Salford) में रहने वाली 23 साल की अबीगैल लेकर (Abigail Laker) को एक बिल्ली काफी पसंद आ गई। ऐसे में अबीगैल उस बिल्ली को अपने साथ घर ले आई और उसका नाम मूस (Moose) रख दिया। लेकिन कुछ समय बाद कुछ ऐसा हुआ कि अबीगैल ने अपनी पालतू बिल्ली मूस पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए।
क्यों हुए लाखों रुपये खर्च?
दरअसल कुछ समय बाद अबीगैल को मूस की कुछ हरकतें अजीब लगने लगी। अबीगैल को लगा कि मूस के सांस लेने का तरीका कुछ अजीब हो गया है। ऐसे में अबीगैल अपनी पालतू बिल्ली मूस को डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने चेक करके बताया कि मूस को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। वो सिर्फ तेज़ सांस ले रही है। डॉक्टर के कहने के बावजूद अबीगैल नहीं मानी और डॉक्टर से लगातार चेक करवाती रही।
इसके बाद मूस के चेकअप का सिलसिला शुरू हो गया और सभी टेस्ट के बाद भी मूस को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं निकली। पर इन सभी टेस्ट के चलते अबीगैल में पानी की तरह पैसा बहाया।
यह भी पढ़ें- 1986 में बेहद सस्ती मिलती थी Royal Enfield Bullet 350, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान
कितना हुआ खर्चा?
मूस के कई सारे टेस्ट कराने के बाद अबीगैल को डॉक्टर का काफी लम्बा बिल मिला। इस पूरी प्रोसेस में अबीगैल के करीब 7 लाख रुपये खर्च हुए।
आराम से रह रही है अब
सभी टेस्ट होने के बाद अबीगैल को भी पता चल गया कि उसकी पालतू बिल्ली मूस को कुछ नहीं हुआ। ऐसे में वह अब बड़े आराम से मूस के साथ रह रही है।
यह भी पढ़ें- 5 लाख रुपये की मोटरसाइकिल पर दूध बेचता है यह शख्स, वीडियो हुआ वायरल