अजब गजब

इस लड़की के बेडरूम में घुसते ही निकल जाती है लोगों की चींखे, आए दिन होते हैं ऐसे हादसे

21 साल की इस लड़की के अपार्टमेंट में घुसना कोई आम बात नहीं है। यहां जाने से पहले लोग दस बार सोचते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 11:00 AM IST
Zee
इस लड़की के बेडरूम में घुसते ही निकल जाती है लोगों की चींखे, आए दिन होते हैं ऐसे हादसे

नई दिल्ली। सांप एक ऐसा प्राणी है जिसे देखने मात्र से ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। लोग इससे दूरी बनाएं रखने में समझदारी मानते हैं।

गांवों में लोग सांपों से बचने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं, ऐसे में अगर अगर आपसे यह कहा जाए कि दुनिया में एक ऐसी भी लड़की है जिसे अजगर जैसे जहरीले और खतरनाक सांपों को पालने का शौक है तो आप हैरान हो जाएंगे।

आपको बता दें, 21 साल की इस लड़की को सांप पालना अच्छा लगता है। जी नाम की यह लड़की अपने घर में 16 खतरनाक प्रजाति के सांप पाल रखे हैं।

वर्तमान समय में जी वेटनरी नर्स की ट्रेनिंग ले रही है। सांप जैसे खतरनाक और जहरीले प्राणी के प्रति जी का आकर्षण तब से है जब वह मात्र छह साल की थी। जब जी 14 साल की थी तब उसने सबसे पहला सांप खरीदा था और वह पाइथन था। आज के दिन में जी के पास ब्लड पाइथन, बो कंस्ट्रिक्टर, रॉयल पाइथन और बरमीस पाइथन हैं।

लोग उस वक्त हैरान रह जाते हैं जब उन्हें ये सारे सांप जी के बेडरूम में दिखते हैं। कभी-कभार ये सांप जी को काटते भी हैं जिससे खून भी निकलता है, लेकिन इसके बावजूद जी को इनसे दूर रहना मंजूर नहीं।

जी को यकीन है कि ये कभी भी उस पर इस तरह से हमला नहीं करेंगे जिससे जी को कोई नुकसान पहुंचे।

जी दिन में इन सारे सांपों को डिब्बों से निकालकर बाहर रख देती हैं जिससे ये पूरे फ्लैट में रेंगते रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बड़े अजगरों को जी महीने में एक बार करीब तीन से छह किलो का खरगोश खिलाती है।

वही छोटे सांपों की डाइट में चिकेन व चूहा शामिल है।

जी के जानने वालों के लिए यह आम है, लेकिन जब कोई अजनबी जी के अपार्टमेंट में आता है तो उसके लिए यह दृश्य वाकई में चौंकाने वाला होता है। लंदन में रहने वाली 21 साल की जी के इस अजीबोगरीब शौक के बारे में जानकर सभी हैरान है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते