अजब गजब

एक के बाद एक लड़की ने बनाए 20 बॉयफ्रेंड, सबसे मांगा IPhone 7 और फिर एक दिन…

पूरा मामला चीन का है, बॉयफ्रेंड बनाकर IPhone 7 ऐंठने वाली इस लड़की का नाम शायली बताया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 5:17 PM IST
iphone
sabse sasta iphone mobile kaha milta hai

नई दिल्ली। कॉम्पिटीशन के इस दौर में सभी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं। कॉम्पिटीशन के ज़माने में कई लोग तो आगे बढ़ने के लिए काफी स्मार्ट और ईमानदारी का रास्ता अपनाते हैं तो वहीं कई लोग आगे बढ़ने के लिए किसी भी हद तक गिरने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स घर खरीदने के लिए एक-दो नहीं बल्कि बीस लड़कों को इमोशनल चूना लगाया। चूना लगाने वाला कोई लड़का नहीं बल्कि लड़की है। इस तेज-तर्रार लड़की ने सीधे-सादे लड़कों को अपने फर्जी प्यार के जाल में फंसाया और उनसे IPhone 7 एेंठती रही।

लड़की ने अपने सभी 20 बॉयफ्रेंड से IPhone 7 मांगा और इकट्ठा करती चली गई। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये लड़की इतने IPhone 7 का करती क्या, तो इसका भी जवाब हमारे पास है। दरअसल लड़की को अपने लिए एक घर लेना था। जिसके लिए उसे पैसे इकट्ठे करने थे। लेकिन घर खरीदने के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसने अपने फर्जी प्यार के जाल में सीधे-सादे लड़कों को फंसाया और उनसे IPhone 7 ऐंठती रही।

पूरा मामला चीन का है, बॉयफ्रेंड बनाकर IPhone 7 ऐंठने वाली इस लड़की का नाम शायली बताया जा रहा है। शायली ने सभी IPhone 7 को इकट्ठा करके एक रिसायकलिंग प्लांट (मोबाइल फोन) को बेच दिया। कंपनी ने शायली को बीस IPhone 7 के लिए करीब $17,815 की भारी-भरकम रकम दे दी। अब IPhone 7 से मिली इतनी रकम घर खरीदने के लिए काफी थी, जिसके बाद शायली ने अपने लिए घर खरीद लिया। शायली ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी उम्र हो गई थी। इसके साथ ही उस पर नया घर खरीदने का दबाव भी था। जहां कई लोग शायली के इस दिमागी खुराफात की तारीफें कर रहे हैं तो कई लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर