अजब गजब

पहले चेकिंग के नाम पर उतरवाए छात्रा के कपड़े, फिर गार्ड ने की ये हरकत

छात्रा की बहन ने पूरी घटना को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शेयर किया आैर स्कूल की इस हरकत पर शिकायत दर्ज करवाई।
2 min read
• •
Jun 08, 2018
omg
पहले चेकिंग के नाम पर उतरवाए छात्रा के कपड़े, फिर गार्ड ने की ये हरकत

नई दिल्ली: रशिया के एक स्कूल में एग्जाम के दौरान चेकिंग के नाम पर 17 साल की छात्रा के जबरदस्ती अंडरगारमेंट उतरवाने का मामला सामने आया है। छात्रा की बहन ने पूरी घटना को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शेयर किया आैर स्कूल की इस हरकत पर शिकायत दर्ज करवाई।

पुरुष कर्मचारियों ने उतरवाए छात्रा के अंडरगारमेंट


पीड़ित छात्रा की बहन के मुताबिक, छात्रा अपने फाइनल एग्जाम देने जा रही थी। स्कूल में सिक्युरिटी चेकिंग के लिए सभी पुरुष गार्ड मौजूद थे। उन्होंने छात्रा की चेकिंग की तो मशीन में बीच होने लगा। इसके बाद उन्होंने छात्रा से उसका अंडरगारमेंट उतार कर चेकिंग के लिए कहा। इसके बाद उसे मैटल डिटेक्टर से गुजरने को कहा गया। इस दौरान सिक्युरिटी गार्ड उसे आपत्तिजनक नजरों से देख रहा था। लड़की ने आगे लिखा है कि जिस लड़की के साथ एेसी हरकत हुइर् हो, वो कैसे एग्जाम दे सकती है। वह सदमे में थी, इसके बाद भी उसे एग्जाम में देर तक बैठने की अनुमति नहीं थी। उसे अपने मां-बाप को भी फोन करने नहीं दिया गया। छात्रा की बहन के मुताबिक, इस साल लड़कियों को न सिर्फ मोबाइल फोन, बल्कि बिना अंडरवियर के ही एग्जाम में आने के लिए बोला गया है।

लड़की की मां दर्ज करवाइर् शिकायत

बता दें, ये मामला रशिया के टाटारस्तान के स्कूल नंबर 10 का है। लड़की की मां ने इस मामले में एक शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।

कर्मचारियों की इस हरकत पर क्या कहते हैं जिम्मेदार

लोकल एजुकेशन आफसर एजीराक रामाजामोवा का कहना है कि लड़की की ब्रा में लगा वायर चेकिंग के दौरान बीप कर रहा था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की को मजबूर नहीं किया गया था। स्कूल के टीचर का कहना है कि स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को लगातार बताया जाता है कि बच्चों को बिना मैटल वाले कपड़ों के साथ ही स्कूल भेजें। रशिया में ऐसी चेकिंग सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी को भी सबके सामने अपने कपड़े नहीं उतारने होते हैं, इसके लिए अलग रूम बना हुआ है। वहीं, आमतौर पर चेकिंग के बाद स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए भेज दिया जाता है।

Published on:
08 Jun 2018 11:14 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते