अजब गजब

देवी बनाकर पूजने के नाम पर लड़कियों को मंदिर के अंदर रखा जाता है टॉपलेस, फिर पूजारी करता है…

परेड के बाद इन लड़कियों में से किन्हीं 7 का चुनाव एक पुरुष पंडित करता है। चुनी गई सात लड़कियों को गांव वालें काफी भाग्यशाली मानते हैं।

2 min read
Aug 29, 2018
देवी बनाकर पूजने के नाम पर लड़कियों को मंदिर के अंदर रखा जाता है टॉपलेस, फिर पूजारी करता है...

नई दिल्ली। हमारे देश में कई धर्मों का पालन किया जाता है। लोग ईश्वर के प्रति अपनी गहरी आस्था भी रखते हैं, लेकिन आस्था और अंधविश्वास में काफी फर्क होता है। भारत में आज भी कई प्रान्तों में लोग पूजा या आराधना के नाम पर ऐसे घिनौंने काम करते हैं जिसे देखना तो दूर सुनने में भी शर्म आती है।

हम यहां मदुरै के एक मंदिर की बात कर रहे हैं। यहां गांव की 7 लड़कियों को 15 दिनों तक देवी बना कर रखा जाता है। लड़कियों का चुनाव कुछ इस प्रकार से किया जाता है। सबसे पहले गांव की सभी लड़कियों को पंडित के सामने परेड करना पड़ता है। परेड के बाद इन लड़कियों में से किन्हीं 7 का चुनाव एक पुरुष पंडित करता है। चुनी गई सात लड़कियों को गांव वालें काफी भाग्यशाली मानते हैं।

इन लड़कियों को 15 दिन तक मंदिर में रहना होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दिनों इनको कमर से उपर तक निर्वस्त्र कर दिया जाता है। यानि कि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं होता है। बदले में इन्हें फूलों के जेवर पहनाए जाते हैं।

दरअसल मदुरै में यह परंपरा सालों से चलती आ रही है। 15 दिनों तक लड़कियों को मंदिर में टॉपलेस रखा जाता है। इस दौरान मंदिर के पुजारी उन लड़कियों की देखभाल और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते हैं। इस दौरान लड़कियों के साथ किसी भी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं होता है।

इन 15 दिनों तक इन 7 लड़कियों को देवी की तरह पूजा जाता है। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि स्वयं लड़कियों के घरवालें ही उन्हें ऐसा करने की इजाजत देते हैं।

हालांकि अब प्रशासन ने इस पर सख्त रवैया अपनाया है। प्रशासन ने लड़कियों को पूरा बदन ढ़कने का आदेश दिया है। ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़खानी न हो सकें। वाकई में आज इस नये जमाने में भी महज आस्था के नाम पर ऐसा करना निंदनीय है।

ये भी पढ़ें

करुणानिधि के बाद डीएमके के इतिहास में दूसरे अध्‍यक्ष बने स्‍टालिन, अलागिरी राह में बड़ी बाधा

Published on:
29 Aug 2018 12:24 pm
Also Read
View All