अजब गजब

नग्न शरीर पर ये चीज लगाकर रोज अलग-अलग घरों में घुसता है शख्स, आैर…

गोवा के एक पॉश कालोनी में अनोखा शख्स पुलिस के लिए मुसीबत बन चुका है। कालोनी के लोगों से पुलिस को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें सुनकर खुद पुलिस भी हैरान है।

2 min read
Sep 07, 2018
नग्न शरीर पर ये चीज लगाकर रोज अलग-अलग घरों में घुसता है शख्स, आैर...

नई दिल्ली: गोवा के एक पॉश कालोनी में अनोखा शख्स पुलिस के लिए मुसीबत बन चुका है। कालोनी के लोगों से पुलिस को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें सुनकर खुद पुलिस भी हैरान है। लोगों ने कहा कि पिछले तीन महीनों से एक शख्स ने उन्हें परेशान कर रखा है। वह रोज रात में घर में घुस आता है और पूरी रात महिला को सोते हुए निहारता है। इस अजीबोगरीब शख्स के बारे में पता तब चला जब दो महिलाओं ने उसे सुबह तड़के अपने बगल में लेटे हुए देख लिया। वह तुरंत निकलकर फरार हो गया। पुलिस अनजान शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिर्फ अंडरवियर पहनकर पूरे शरीर पर लगाता है तेल

ये भी पढ़ें

ऐसा निशान दिखते ही तुरंत वहां से भाग जाएं, और मदद के लिए आवाज़ लगाएं..नहीं तो चली जाएगी जान!


पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, यह शख्स अपने शरीर पर केवल अंडरवियर पहनता है और पूरे शरीर पर तेल लगाए रहता है। वह सिर्फ उन्हीं घरों को निशाना बनाता है, जहां केवल महिलाएं ही रहती हों। शिकायत के मुताबिक, पिछले तीन महीने में उसने घरों में घुसना ज्यादा कर दिया है। वह सुबह साढ़े तीन बजे से लेकर चार बजे के बीच अंदर घुसता है।

कुछ महिलाआें के अंडरगारमेंट्स भी हुए गायब


आरोपी किचन और हॉल की खिड़की से अंदर घुसता है। कुछ घरों में तेल के निशान भी मिले हैं। वहीं, कुछ महिलाओं ने कहा है कि उसके अंडरगारमेंट्स भी गायब हैं। बता दें, बीते 15 जून को आरोपी दो महिला के बगल में फ्लोर पर लेटा हुआ मिला, जैसे ही महिलाओं की नजर पड़ी आरोपी तेजी से भागा और वहां से गायब हो गया। वहीं, बीते दो सितंबर को वह एक कपल के बेडरूम में लेटा हुआ मिला। जैसे ही उन्होंने उसका पीछा किया वह खिड़की से कूदकर भाग गया। एेसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से भी सामने आया था, जहां लोगों के घर की छतों से महिलाआें के अंडरगार्मेंट्स गायब होने लगे थे।

ये भी पढ़ें

इंसानों का खून पीती है ये महिला, ऐसे पड़ी आदत… बना लिया शौक

Published on:
07 Sept 2018 04:01 pm
Also Read
View All