अजब गजब

पीपल के पेड़ की जड़ से प्रकट हुई देवी मां की मूर्ति, चमत्कार समझ लोगों ने शुरू की पूजा

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर के मुताबिक, लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए पूजा—अर्चना कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Jan 16, 2019
wow
पीपल के पेड़ की जड़ से प्रकट हुई देवी मां की मूर्ति, चमत्कार समझ लोगों ने शुरू की पूजा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली में पीपल के एक पेड़ की जड़ में देवी मां की मूर्ति प्रकट होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर के मुताबिक, लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए पूजा—अर्चना कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बरेली जिले के नगरिया सतन गांव का है। गांव की रहने वाली एक महिला मंगलवार की शाम पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाने पहुंची। इस दौरान उसे पीपल के पेड़ की जड़ में छोटी सी मूर्ति दिखाई दी।

देवी मां ने दिए दर्शन, लोगों ने शुरू की पूजा—अर्चना

उन्होंने देवी मां द्वारा दर्शन देना समझा और इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। पहले तो लोगों ने इस मूर्ति को जड़ से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकली। इसके बाद सभी ने देवी मां का आशीर्वाद समझकर समझकर पूजा शुरू कर दी। बता दें, ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में देवी के दर्शन देने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है। महिलाएं गीत गाकर पूजा कर रही हैं।

Published on:
16 Jan 2019 02:06 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते