अजब गजब

क्यों समय से पहले दिखने लगता है पुरुषों के सिर का चांद, और महिलाएं नहीं होती गंजेपन का शिकार

एक रिसर्च के मुताबिक, गंजेपन के लिए सीधे तौर पर 'हार्मोंस' को जिम्मेदार ठहराया गया है।
less than 1 minute read
Jan 16, 2019
omg
क्यों समय से पहले दिखने लगता है पुरुषों के सिर का चांद, और महिलाएं नहीं होती गंजेपन का शिकार

नई दिल्ली: क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि पुरुषों में ही गंजापन होता है। पुरुषों के बाल चाहें धीरे-धीरे झड़ें या फिर तेजी से गिरना आरंभ हो जाएं, दोनों ही परिस्थितियों में उनके सिर का चांद तो दिखने लगता ही है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

हार्मोंस हैं जिम्मेदार

एक रिसर्च के मुताबिक, गंजेपन के लिए सीधे तौर पर 'हार्मोंस' को जिम्मेदार ठहराया गया है। जी हां, हार्मोंस में आने वाला बदलाव ही इस गंजेपन का कारण है, लेकिन क्या यह हार्मोनल बदलाव महिलाओं में नहीं होता? जरूर होता है... शरीर पर बालों का उगना भी हार्मोनल बदलावों के कारण होता है और शरीर से बालों के चले जाने की वजह भी हार्मोंस में बदलाव होता है। लेकिन नॉर्वे की बर्गेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि गंजेपन के लिए एक खास प्रकार का हार्मोन जिम्मेदार होता है।

शोध की रिपोर्ट में सामने आ चुकी है ये बात

शोध के मुताबिक पुरुषों में गंजापन टेस्टोस्टेरॉन नाम के यौन हॉर्मोन की वजह से होता है, जोकि महिलाओं में नहीं पाया जाता। यह पुरुषों में स्रावित होने वाले एंड्रोजन समूह का स्टेरॉयड हार्मोन है। शोध की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पुरुषों में बालों का गिरना इन्हीं हार्मोन्स के कारण होता है। महिलाओं में भी पोषण की कमी या हार्मोंस में गिरावट की बजह से बाल गिरते हैं, लेकिन गंजेपन के लिए जिम्मेदार स्टेरॉयड हार्मोन के होने की बदौलत उनमें गंजापन नहीं आता।

Published on:
16 Jan 2019 01:28 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते