अजब गजब

यहां इस फल की कीमत है 19.84 लाख रुपए, बावजूद लोगों में खरीदने की लगी होड़, जानें क्यों

जापान में इस फल को खरीदने में लोगों की होड़ लगी रहती है। महंगा होने के बावजूद लोग इसे खरीदते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 5:03 PM IST
fruit market
यहां इस फल की कीमत है 19.84 लाख रुपए, बावजूद लोगों में खरीदने की लगी होड़, जानें क्यों

गर्मी का मौसम है। ऐसे में रसीले मौसमी फलों का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन फलों की बढ़ती महंगाई के चलते निम्न और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए इसे रोजाना खरीद पाना नामुमकिन है।

लेकिन बता दें कि आप खुशकिस्मत हैं कि आपको इन्हें खरीदने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। अब आप जापान के बारे में जानेंगे तो आप खुद को लकी मानने से नहीं हिचकिचाएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको एक खरबूजा खरीदने के लिए लाखों खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके बावजूद यहां इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है।

बता दें, यहां इन दो खरबूजों की कीमत लगभग 19.84 लाख रुपए (29,300 अमरीकी डॉलर) हैं। इस खरबूजे को यहां युबारी मेलॉन के नाम से जाना जाता है।

अधिकारियों का इसके बारे में कहना है कि यहां नॉर्थ होक्काइडो में स्थित साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में युबारी खरबूजे की नीलामी हुई थी जिसे यहां के एक स्थानीय फ्रूट्स पैकिंग फर्म ने सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है।

साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट के अधिकारी तत्सुरो शिबूता का इस बारे में कहना है कि यहां मई के महीने की शुरुआत से ही काफी अच्छी धूप निकल रही है जिस वजह से इस बार युबारी खरबूजे की पैदावार अच्छी हो रही है।

युबरी खरबूजे को जापानी लोग मान-प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देख रहे हैं। अपनी कीमत के कारण जापान में युबरी खरबूजा इस कदर मशहूर है कि लोग इसे खास मौकों पर अपने परिजनों और दोस्तों को उपहार के रूप में भी भेंट करते हैं। यहां तक कि खास त्योहारों पर भी लोग एक दूसरे को युबरी खरबूजा उपहार में देते हैं। जापान में ऐसा करना सामाजिक स्थिति अौर प्रतिष्ठा को दर्शाता है। इसलिए लोग इस पर विशेष ध्यान देते हैं। यही कारण है कि यहां लोगों में इस खरबूजे को खरीदने की होड़ लगी रहती है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते