अजब गजब

मछुआरे को मिली इंसान की शक्ल की शार्क, लोगों में दहशत का माहौल

यह दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। धरती पर कई ऐसे दुर्लभ जीव है जो दिखने में बड़े ही अजीब है। हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। इंडोनेशिया में एक मछुआरे को अनोखी शार्क का बच्चा मिला है।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2021, 9:27 AM IST
 baby shark
baby shark

नई दिल्ली। यह दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। धरती पर कई ऐसे दुर्लभ जीव है जो दिखने में बड़े ही अजीब है। हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। इंडोनेशिया में एक मछुआरे को अनोखी शार्क का बच्चा मिला है। दिखने में दुर्लभ शार्क का बच्चा इंसान की शक्ल से काफी मिलता जुलता है। सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ शार्क बच्चे की चर्चा हो रही है।

दुर्लभ बच्चे को विशेषज्ञ ने बताया म्यूटेशन
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनोखा मामला इंडोनेशिया के पूर्व नुसा टेंगारा प्रांत के रोटे डाओ का बताया जा रहा है। यहां पर 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नुरेन रहता है। वह रोजाना की तरह मछली पकड़े गया। इस दौरान उसके काटे में एक अनोखी मछली फंस गई। उसके अंदर तीन बच्चे पल रहे थे। तीन बच्चों में दो की शक्ल सामान्य नजर आई। लेकिन एक बच्च इंसान की तरह नजर आ रहा था। इस दुर्लभ बच्चे को विशेषज्ञ ने म्यूटेशन बताया है।

इंसान की शक्ल का बच्चा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में इस बच्चे की आंखे गोल और बड़ी नजर आ रही है। इस बारे में मछुआरे मे नुरेन ने कहा कि शुरुआत में उनको एक मादा शार्क जाल में मिली। अगले दिन मैंने उसे काटा तो उसके पेट में तीन बच्चे मिले। उन्होंने बताया दो बच्चे उनकी मां की तरह दिख रहे थे। वहींं, एक की शक्ल इंसान की तरह थी।

कई लोगों ने की खरीदने की पेशकश
यह अनोखा नजारा देखकर वह हैरान रह गया। उसके अपनी जीवन में पहली बार ऐसी मछली देखी। वह रोजाना बहुत सारी मछली पकड़े है लेकिन पहली बार देखने को मिला। नुरेन ने इस अनोखे बच्चे को अपने घर लेकर गया जहां पर परिवालों ने संभालने में उसकी मदद की। जैसे ही आस—पास के लोगों का इस बच्चे के बारे में पता चला तो उसको देखने के लिए तांता लग गया। नुरेन ने कहा कि कई लोगों ने इस दुर्लभ बच्चे को खरीने के लिए पेशकश की। लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसको बेचने की बजाय मैं इसको खुद ही रखूंगा। हो सकता है कि इससे मेरी किस्मत बदल जाए। दुनियाभर में इस शार्क के बच्चे की चर्चा हो रही है।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर