अजब गजब

OMG! इस देश में एक साल का पैदा होता है हर बच्चा! ये नंबर सुनते ही खौफजदा हो जाते हैं लोग

साउथ कोरिया में पैदा होते ही बच्चे की उम्र एक साल की मान ली जाती है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यहां कानून ही एेसा है।
2 min read
• •
Jul 23, 2018
korea
OMG! इस देश में एक साल का पैदा होता है हर बच्चा! ये नंबर सुनते ही खौफजदा हो जाते हैं लोग

नई दिल्ली: नॉर्थ कोरिया ह्यूमन राइट वॉयलेशन के लिए दुनियाभर में बदनाम है तो साउथ कोरिया भी अपने अंधविश्वास और अजीबोगरीब बातों के लिए मशहूर है। यहां के लोग अंधविश्वास के साथ साथ पूजा-पाठ भी बहुत करते हैं। आज हम साउथ कोरिया की कुछ अजीबोगरीब बातों से रूबरू करवा रहे हैंं।

पैदा होते ही बच्चे की उम्र मान ली जाती है एक साल

साउथ कोरिया में पैदा होते ही बच्चे की उम्र एक साल की मान ली जाती है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यहां कानून ही एेसा है। यहां का हर आदमी अपनी असली उम्र से एक साल बड़ा होता है।

चार नंबर से खौफ खाते हैं लोग

साउथ कोरिया में लोगों के अंदर चार नंबर को लेकर खौफ है। अगर कोई 4 नंबर बोल दे तो आसपास के लोगों में डर पैदा हो जाता है। यही नहीं यहां किसी भी बिल्डिंग में 4th फ्लोर नहीं होता है।

लाल रंग से इसलिए डरते हैं साउथ कोरिया के लोग

इस देश के लोग लाल रंग से बेहद डरते हैं। ऐसा माना जाता है कि लाल रंग खून का रंग होता है इसीलिए ये व्यक्ति की मृत्यु का इशारा है। इसी वजह से यहां के लोग रेड कलर का इस्तेमाल नहीं करते।

एक सरनेम वाले लोग नहीं कर सकते आपस में शादी

बता दें, यहां एक सरनेम वाले लोग आपस में शादी नहीं कर सकते। ऐसा माना जाता है कि एक सरनेम के लोग अगर आपस में शादी कर लें तो उनका खून अशुद्ध हो जाता है। वहीं, अगर आप शराब पीते है तो ये देश आपके लिए बेस्ट है। इस देश कि खास बात ये है कि यहां कहीं भी शराब पी जा सकती है। बार, शॉप, ट्रेन कहीं भी। यहां वेंडिंग मशीन से भी शराब बेची जाती है। इसलिए झूमते हुए लोगों का सड़क पर मिलना यहां आम है।

Published on:
23 Jul 2018 02:08 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते